{"_id":"61eec82170990347be0580b7","slug":"delhi-11-lakh-stolen-from-grocery-delivery-point-in-samaypur-badli-police-suspect-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: समयपुर बादली में ग्रोसरी डिलीवरी प्वाइंट से 11 लाख की चोरी, पुलिस को कर्मचारियों पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: समयपुर बादली में ग्रोसरी डिलीवरी प्वाइंट से 11 लाख की चोरी, पुलिस को कर्मचारियों पर शक
Mon, 24 Jan 2022 09:12 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 24 Jan 2022 09:12 PM IST
सार
भलस्वा डेयरी निवासी प्रकाश शर्मा सिरसपुर स्थित रिलायंस ग्रोसरी डिलीवरी प्वाइंट में बतौर सुपरवाइजर काम करता है। प्रकाश के अलावा यहां करीब 20 कर्मचारी काम करते हैं। रविवार सुबह प्रकाश ने पुलिस को डिलीवरी प्वाइंट में चोरी होने की शिकायत की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समयपुर बादली इलाके में स्थित एक ग्रोसरी डिलीवरी प्वाइंट से 11 लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। सुपरवाइजर की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को वारदात में किसी जानकार के शामिल होने का शक है। पुलिस डिलीवरी प्वाइंट में कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
भलस्वा डेयरी निवासी प्रकाश शर्मा सिरसपुर स्थित रिलायंस ग्रोसरी डिलीवरी प्वाइंट में बतौर सुपरवाइजर काम करता है। प्रकाश के अलावा यहां करीब 20 कर्मचारी काम करते हैं। रविवार सुबह प्रकाश ने पुलिस को डिलीवरी प्वाइंट में चोरी होने की शिकायत की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रकाश ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात काम खत्म होने के बाद दूसरे सुपरवाइजर देवेंद्र ने गेट में ताला लगाया था। ताले की चाबी उसके अलावा देवेंद्र और एक अन्य कर्मचारी धमेंद्र के पास होती है।
विज्ञापन
उसने बताया कि रविवार सुबह उसके आने से पहले कुछ कर्मचारी पहुंच गए थे। प्रकाश ने अपनी चाबी से डिलीवरी प्वाइंट को खोला। अंदर जाने पर पीछे का एक गेट खुला हुआ पाया और वहीं दीवार को काटकर एक बड़ा सा छेद बनाया गया था। जांच करने पर पता चला कि आलमारी में रखे लोहे की तिजौरी से 11 लाख रुपये गायब थे। साथ ही चोर एक सीपीयू भी अपने साथ ले गए हैं। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि पीछे के दरवाजे का लॉक चाबी से खुलता है, जिसे बदमाशों ने खोला था। पुलिस को शक है कि यहां काम करने वाले कर्मचारी की मिलीभगत से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी को भी खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन