फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delay in starting five year law course in DU

Delhi News: डीयू में पांच वर्षीय लॉ कोर्स शुरू होने में देरी

Fri, 14 Jul 2023 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 08:26 PM IST
विज्ञापन
Delay in starting five year law course in DU
बार काउंसिल के इंतजार में अटका हुआ है कोर्स
विज्ञापन


इसी साल कोर्स को शुरू करना चाहता है प्रशासन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र से शुरू होने वाले पांच वर्षीय लॉ पाठ्यक्रम की दाखिला प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो सकी है। यह पाठ्यक्रम बार काउंसिल की अनुमति के इंतजार में अटका हुआ है। काउंसिल की ओर से मंजूरी देने से पहले पर्याप्त सुविधाओं व संसाधनों का निरीक्षण किया जाता है। यह निरीक्षण भी अब तक नहीं हो सका है। ऐसे में पाठ्यक्रम शुरू होने में देरी की संभावना बन रही है। जबकि डीयू प्रशासन इसे अगस्त में शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र 2023-24 से शुरू करना चाहता है।

डीयू ने इस पाठ्यक्रम को शुरू करने के लिए पूरी तैयारी की हुई है, लेकिन अब तक बार काउंसिल की ओर से अनुमति नहीं मिली है, इस कारण से दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। डीयू प्रशासन अपने अकादमिक कैलेंडर में 16 अगस्त से नया सत्र शुरू करने की घोषणा कर चुका है, लेकिन लॉ पाठ्यक्रम समय से शुरू होने की संभावना नहीं लग रही है, जबकि विवि प्रशासन बीते सप्ताह ही तीन नए बीटेक पाठ्यक्रमों की दाखिला प्रक्रिया को शुरू कर चुका है। मालूम हो कि डीयू ने पांच वर्षीय बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी कोर्स को शुरू करने की तैयारी की है। इस पाठ्यक्रम में क्लैट स्कोर के माध्यम से 120 छात्र दाखिला ले सकेंगे। इसके लिए पाठ्यक्रम का कार्य भी पूरा किया जा चुका है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही पांच वर्षीय लाॅ कोर्स की दाखिला प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed