फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   deepawali 2021 Railways runs 81 special trains, travel of passengers made easy

घर की ओर : रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भारी भीड़, दिवाली पर बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लिए रवाना हुए लोग

Thu, 04 Nov 2021 12:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Nov 2021 12:08 AM IST
सार

राजधानी के स्टेशनों से बड़ी संख्या में लोग त्योहार में शरीक होने के लिए रवाना हुए। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली व आनंद विहार स्टेशन से संचालित होने वाली सभी ट्रेनें फुल गई तो त्योहार स्पेशल ट्रेन में भी आरक्षित टिकट लोगों को नहीं मिली। ऐसे में कई यात्री मायूस होकर घर भी लौटे। 

विज्ञापन
deepawali 2021 Railways runs 81 special trains, travel of passengers made easy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

दिवाली में शरीक होने के लिए दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से रवाना हुए। त्योहार को ध्यान में रख रेलवे 81 स्पेशल ट्रेन चला रही है, जो कुल 577 फेरे लगाएंगी। इसके साथ ही 46 ट्रेनों में 126 अतिरिक्त कोच जोड़ा गया है। इतनी तैयारियों के बावजूद पूर्वांचल जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को दिवाली की पूर्व संध्या पर भी निराश होकर लौटना पड़ा। 

विज्ञापन


दरअसल इस साल रेलवे उन्हें ही ट्रेन से यात्रा करने की अनुमति दे रही है जिनके पास आरक्षित टिकट है। अनारक्षित ट्रेन नहीं चलने की वजह से भी यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है और किसी अन्य यातायात के संसाधन ढूंढ़ने की मजबूरी।
विज्ञापन


बुधवार को राजधानी के स्टेशनों से बड़ी संख्या में लोग त्योहार में शरीक होने के लिए रवाना हुए। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली व आनंद विहार स्टेशन से संचालित होने वाली सभी ट्रेनें फुल गई तो त्योहार स्पेशल ट्रेन में भी आरक्षित टिकट लोगों को नहीं मिली। ऐसे में कई यात्री मायूस होकर घर भी लौटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनारक्षित कोच में बिना सीट की बुकिंग सफर नहीं करने की अनुमति की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ा। रेलवे का कहना है कि त्योहारी सीजन में रेलयात्रियों को परिजनों के साथ पर्व मनाने के उत्सव में रेलवे विशेष व्यवस्थाएं उपलब्ध करा रहा है। यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए उत्तर रेलवे नियमित स्पेशल ट्रेन चला रही है। 

नियमित ट्रेनों में 126 कोच अगामी छठ पूजा तक कुल 586 फेरे लगाएंगे। बुधवार को ट्रेन संख्या 09760 दिल्ली जंक्शन से आजमगढ़ के लिए रवाना की गई। वापसी दिशा में 09759 आजमगढ़ से दिल्ली के लिए बुहस्पतिवार को शाम 4 बजे चलेगी। 

मार्ग में यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्या, अकबरपुर, शाहगंज, खोरासन रोड और सराय मीर स्टेशनों पर ठहरेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 09425 अहमदाबाद से बरौनी के लिए 7 नवंबर को चलाई जाएगी। यह ट्रेन मार्ग में छायापुरी, गोधरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, कासगंज, फर्रूखाबाद, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान जंक्शन, छपरा, छपरा ग्रामीण, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर स्टेशनों पर दोनों स्टेशनों पर ठहरेगी। 

ट्रेन संख्या 01263 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर के 6 नवंबर को चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन बीना, झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ और गोंडा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

बसों से 10 गुना से भी अधिक यात्री, दिवाली से पहले यात्रियों की भारी भीड़ 

दिवाली की पूर्व संध्या पर अपने घरों को जाने वालों को बसों में भारी भीड़ से जूझना पड़ा। भीड़ अधिक होने की वजह से कई यात्री बसों की छत पर भी सवार हो गए। आनंद विहार बस अड्डे पर जैसे-जैसे शाम होने लगी भीड़ को काबू करना मुश्किल हो गया। बसों की क्षमता से 10 गुना से भी अधिक यात्री बस अड्डे पर सीट लेने की तलाश में दिखे। 

बसें कम पड़ जाने से कुछ यात्रियों ने टैक्सी और ट्रेनों का भी सहारा लिया। हालात को काबू करने के लिए परिवहन विभाग के साथ पुलिस कर्मी भी लगातार मुस्तैद रहे ताकि यात्रियों को दिक्कत न आए। सराय काले खां और कश्मीरी गेट पर भी रात तक यात्रियों की भारी भीड़ बनी रही। काफी देर तक सीट न मिलने पर कई यात्रियों ने ट्रेन और दूसरे परिवहन साधनों को भी अपनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed