{"_id":"638f7d0f1e6fd74e8b765d1d","slug":"decision-to-reduce-the-speed-of-trains-due-to-fog-speed-of-the-train-equipped-with-device-will-be-75-km-per-ho","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार घटाने का फैसला, डिवाइस से लैस ट्रेन की रफ्तार होगी 75 किमी प्रति घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार घटाने का फैसला, डिवाइस से लैस ट्रेन की रफ्तार होगी 75 किमी प्रति घंटे
Tue, 06 Dec 2022 11:04 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:04 PM IST
सार
रेलवे ने ट्रेन इंजन को फॉग उपकरणों से लैस करने का निर्देश दिया है। उत्तर भारत में कोहरे से प्रभावित क्षेत्रों में चलने वाले सभी लोकोमोटिव में लोको पायलटों को फॉग सेफ डिवाइस उपलब्ध कराए जाए। साथ ही डेटोनेटरों की नियुक्ति की जाए। इसकी पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : Social media
विस्तार
कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों की रफ्तार घटाने का निर्णय लिया है। बगैर फॉग डिवाइस वाली ट्रेनों की गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटे, जबकि डिवाइस से लैस ट्रेन 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
रेलवे ने ट्रेन इंजन को फॉग उपकरणों से लैस करने का निर्देश दिया है। उत्तर भारत में कोहरे से प्रभावित क्षेत्रों में चलने वाले सभी लोकोमोटिव में लोको पायलटों को फॉग सेफ डिवाइस उपलब्ध कराए जाए। साथ ही डेटोनेटरों की नियुक्ति की जाए। इसकी पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
डिटोनेटिंग सिग्नल, जिन्हें डेटोनेटर या फॉग सिग्नल के रूप में जाना जाता है। यह पटाखा होता है जो पटरियों पर लगाया जाता है और जब कोई इंजन उनके ऊपर से गुजरता है, तो वह चालक का ध्यान आकर्षित करने के लिए विस्फोट करता हैं।
विज्ञापन