फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Deadly attack on a youth returning with his sister

Delhi News: बहन संग लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला

Sat, 23 Aug 2025 09:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on a youth returning with his sister
नई दिल्ली। कालिंदी कुंज इलाके में बहन के साथ घर लौट रहे एक युवक पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि उसकी बहन के रास्ते से हटने के लिए कहने पर लड़कों ने उससे झगड़ा किया और इस दौरान उसके सिर पर गमला से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में चार से पांच लड़के युवक पर हमला करते दिख रहे हैं। दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने बताया कि 22 अगस्त की रात करीब 10:26 बजे मदनपुर खादर के डी ब्लॉक में मारपीट की सूचना मिली। मौके पर सोमित उर्फ सोनू (18) घायल अवस्था में मिला। जांच में पता चला कि सोमित कुमार घटना के समय अपनी बहन के साथ मार्केट से घर जा रहा था। गली में रास्ते में कुछ लड़के खड़े थे। सोमित की बहन ने उन्हें रास्ते से हटने के लिए कहा। इस बात पर उन लड़कों का सोमित से विवाद हो गया। विवाद में लड़कों ने सोमित पर हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में छेड़छाड़ या चाकू का हमला करने की बात सामने नहीं आई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed