फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DCW issues notice against police officer who misbehaved with Congress women workers price hike protest

कांग्रेस का महंगाई पर प्रदर्शन: महिला कार्यकर्ताओं से पुलिसकर्मी ने की बदतमीजी, DCW ने जारी किया नोटिस

Tue, 04 Jul 2023 06:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 04 Jul 2023 06:28 PM IST
सार

महिला कांग्रेस के प्रदर्शन में बदतमीजी करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ दिल्ली महिला आयोग की ओर से नोटिस जारी कर दिया है। दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय के बाहर कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी।

विज्ञापन
DCW issues notice against police officer who misbehaved with Congress women workers price hike protest
महिला कांग्रेस के प्रदर्शन में बवाल - फोटो : Twitter/@INCIndia

विस्तार

देश में बढ़ती महंगाई को लेकर दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय के बाहर कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बलपूर्वक महिलाओं को हटाया। लेकिन इसी दौरान एक पुलिसकमी का वीडियो वायरल हो गया। जो प्रदर्शन कर रही महिलाओं को पकड़ते हुए और धक्का मारते हुए नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने जमकर आलोचना की और वहीं दिल्ली महिला आयोग की ओर से पुलिसकर्मी के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर पुलिस कर्मी के खिलाफ नोटिस जारी किया है। उन्होंने लिखा कि जिस तरह ये पुलिसकर्मी महिलाओं पर हाथ उठा रहा है। यह घटना बहुत ही शर्मनाक और गैर कानूनी है। इस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। दिल्ली महिला आयोग इस अधिकारी पर कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed