फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Darshan process will be announced in Kartarpur Sahib by October 1

एक अक्तूबर तक घोषित हो जाएगी करतारपुर साहिब में दर्शन की प्रक्रिया

Fri, 27 Sep 2019 02:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Sep 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
Darshan process will be announced in Kartarpur Sahib by October 1
kartarpur Corridor

भारत सरकार द्वारा पहली अक्तूबर तक करतारपुर साहिब में दर्शन प्रक्रिया का एलान कर दिया जाएगा। पंजाब के सहकारिता एवं जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्रालय के सीमा प्रबंधन सचिव से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 
रंधावा ने बताया कि उन्होंने सीमा प्रबंधन सचिव बृज राज शर्मा से मुलाकात कर करतारपुर गलियारे के कार्य की प्रगति की जानकारी दी और गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में दर्शन के इच्छुक श्रद्धालुओं के जाने की प्रक्रिया विधि को आसान बनाने की मांग की। 
विज्ञापन


रंधावा ने कहा कि सभी पंजाबियों और दुनिया में बसे नानक नाम लेवा संगत में करतारपुर गलियारे के प्रति बहुत उत्साह है और वह गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करने के लिए जाने की प्रक्रिया को जानने के बहुत उत्सुक हैं। इसी लिए इस प्रक्रिया का जल्द एलान कर दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर शर्मा ने कहा कि भारत सरकार इस पर तेजी से काम कर रही है और यह सारी प्रक्रिया एक अक्तूबर तक सार्वजनिक कर दी जाएगी। इसके साथ ही आवेदन करने के लिए बनने वाले वेब पोर्टल पर पंजाबी भाषा में भी जानकारी देने की मांग को स्वीकार कर लिया गया है।

रंधावा ने कहा कि बैठक में बताया गया कि करतारपुर गलियारे का भारत की तरफ निर्माण का कार्य 31 अक्तूबर से पहले ही समाप्त हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed