दिल्ली में कोरोना: एक दिन में सामने आए 72 नए मामले, 88 मरीज हुए स्वस्थ, एक की मौत
दिल्ली में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 72 नए मामले सामने आए, 88 मरीज संक्रमण से ठीक होकर घर लौटे और एक की मौत हो गई।
विस्तार
राजधानी दिल्ली में गुरुवार को कोरोना के 72 संक्रमित मिले हैं और एक की मौत हुई है। इस दौरान 88 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटों मे 69,212 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें 0.10 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,35,353 हो चुकी है, जिनमें से अब तक 14,09,660 लाख मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, कुल मौत का आंकड़ा 25,022 हो गया है।
सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 671 हो चुकी है। फिलहाल 230 रोगी अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में 362 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 07 रोगियों का इलाज चल रहा है।
कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 439 हो चुकी है। कुल जांच में 45,615 आरटी-पीसीआर और 23,597 एंटीजन से की गई। अब तक कुल 2 करोड़ 25 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है।
Delhi reports 72 new COVID cases, 88 recoveries, and one death in the past 24 hours
— ANI (@ANI) July 15, 2021
Active cases: 671
Total recoveries: 14,09,660
Death toll: 25,022 pic.twitter.com/wa55epfvhB
