{"_id":"63444b05cbe1300d3c605f44","slug":"cyber-police-arrested-four-vicious-thugs-from-jharkhand-used-to-cheat-with-jamtara","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: साइबर पुलिस ने झारखंड से चार शातिर ठगों को किया गिरफ्तार, जामताड़ा से करते थे धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: साइबर पुलिस ने झारखंड से चार शातिर ठगों को किया गिरफ्तार, जामताड़ा से करते थे धोखाधड़ी
Mon, 10 Oct 2022 10:11 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 10 Oct 2022 10:11 PM IST
सार
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजहरुद्दीन अंसारी (30), मुर्शीद अंसारी (32), अशफाक अंसारी (22) और असगर अंसारी (25) के रूप में हुई है। चारों ही आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में बैठकर देशभर के सैकड़ों लोगों के साथ साइबर ठगी करने वाले गैंग का उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजहरुद्दीन अंसारी (30), मुर्शीद अंसारी (32), अशफाक अंसारी (22) और असगर अंसारी (25) के रूप में हुई है। चारों ही आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7.90 लाख कैश, 7 मोबाइल, 3 एटीएम, दो पीओएस मशीन और एक चेकबुक बरामद की है।
विज्ञापन
आरोपियों ने गूगल पर विभिन्न कंपनियों के फर्जी कस्टमर केयर नंबर डाले हुए थे। जैसे ही लोग इन नंबरों पर कॉल करते थे तो आरोपी इनको अपने जाल में फंसा लेते थे। आरोपियों ने अब तक कितने लोगों के साथ ठगी की है, पुलिस उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि 3 जुलाई 2022 को राजेश कुमार शर्मा नामक व्यक्ति ने साइबर थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उसने कुछ दवाएं ऑनलाइन बुक कराई थी।
विज्ञापन
डीटीडीसी कंपनी को इन दवाइयों को डिलीवर करना था। लेकिन उनको पहुंचाने में देर हुई। इसका पता लेने के लिए पीड़ित ने कुरियर कंपनी का कस्टमर केयर नंबर लेने के लिए गूगल पर सर्च किया। वहां से नंबर लेकर पीड़ित ने उस पर संपर्क किया। नंबर कंपनी का न होकर साइबर ठगों का था। पीड़ित की मदद करने के नाम पर आरोपियों ने उससे एक एप डाउनलोड कराकर उसके मोबाइल का कंट्रोल प्राप्त कर लिया। इसके बाद उसके खाते से 2.40 लाख रुपये निकाल लिये। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान सबसे पहले पुलिस ने उन खातों की जानकारी जुटाई, जिनमें रकम ट्रांसफर हुई थी। सभी रकम पांच अलग-अलग खातों में गई थी। धनबाद, झारखंड में सिराज अंसारी नामक व्यक्ति के एक खाते में 40 हजार रुपये गए थे। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज व खाते से लिंक मोबाइल की जांच की गई।
विज्ञापन
इस आधार पर पुलिस ने 16 सितंबर को धनबाद, झारखंड में छापेमारी कर अजहरुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसी दिन मुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ के बाद अशफाक अंसारी को 30 सितंबर और असगर को छह अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से कैश व अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि यह पिछले काफी समय से ठगी का धंधा कर रहे थे। आरोपी अजहरुद्दीन कोयले के भट्टे पर काम करता था। मुर्शीद टेलर, अशफाक मजदूरी और असगर अंसारी, ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।