फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CUET 2022 Notification issued for admission to undergraduate program window to open on sixth April

CUET 2022: स्नातक कार्यक्रम में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी, छह अप्रैल को खुलेगी विंडो

Sun, 03 Apr 2022 12:09 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 03 Apr 2022 12:09 PM IST
सार

सीयूईटी हिंदी, अंग्रेजी के अलावा कुल 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित होगी। इसमें मराठी, गुजराती, तमिल, तेलगू, कन्नड़, मलयालम, उर्दू, असमी, बांग्ला,उड़िया, पंजाबी, हिंदी समेत अंग्रेजी होगी। सीयूईटी में अनिवार्य पेपर की परीक्षा इन्हीं भारतीय भाषाओं में से किसी एक में देनी होगी। 

विज्ञापन
CUET 2022 Notification issued for admission to undergraduate program window to open on sixth April
सीयूईटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

स्नातक प्रोग्राम में दाखिले को लेकर पहले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस एग्जाम (सीयूईटी) 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो छह अप्रैल से खुलेगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। पहली कंप्यूटर आधारित सीयूईटी 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार छह मई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

विज्ञापन


इस प्रवेश परीक्षा के मेरिट स्कोर से सभी 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अनिवार्य रूप से स्नातक प्रोग्राम में दाखिला मिलेगा। जबकि डीम्ड, स्टेट और प्राइवेट यूनिवर्सिटी चाहें तो इस मेरिट स्कोर से स्नातक प्रोग्राम में दाखिला दे सकती हैं। परीक्षा वस्तुनिष्ठ होगी और सवाल बहुविकल्पीय रहेंगे। खास बात यह है कि शास्त्री की तीन व चार वर्षीय (ऑनर्स) डिग्री अब बीए-बीए ऑनर्स के समकक्ष मानी जाएगी।

विज्ञापन

एनटीए की सीनियर डायरेक्टर डॉ. साधना पराशर की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। सीयूईटी में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न 12वीं बोर्ड परीक्षा के पाठ्यक्रम पर ही आधारित होंगे। इस साल 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे और यदि कोई यूनिवर्सिटी पिछले साल 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने वाले छात्रों को 2022 में दाखिले की अनुमति देती होगी तो वे भी इस सीयूईटी में शामिल हो सकते हैं।

सीयूईटी हिंदी, अंग्रेजी के अलावा कुल 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित होगी। छात्र अपनी मनपसंद भाषा चुन सकता है। इसमें मराठी, गुजराती, तमिल, तेलगू, कन्नड़, मलयालम, उर्दू, असमी, बांग्ला,उड़िया, पंजाबी, हिंदी समेत अंग्रेजी होगी। सीयूईटी में अनिवार्य पेपर की परीक्षा इन्हीं भारतीय भाषाओं में से किसी एक में देनी होगी। सीयूईटी में दो पेपर होंगे। पहला पेपर सवा तीन घंटे का होगा। जबकि दूसरा पेपर 3.45 घंटे का होगा।

27 डोमेन में अधिकतम छह विषय चुन सकेंगे

चार वर्षीय स्नातक डिग्री प्रोग्राम के आधार पर सीयूईटी में 27 डोमेन रखे गए हैं। छात्रों को इन 27 में से कम से कम एक और अधिक से अधिक छह डोमेन यानी विषय चुनने का विकल्प मिलेगा। इसमें अकाउंटेंसी या कंप्यूटर अकाउंटेसी, जीव विज्ञान या जीव विज्ञान अध्ययन या बॉयोटेक्नोलॉजी, बिजनेस स्ट्डीज, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर साइंस या इंफोरमेटिक्स प्रैक्टिस, अर्थ शास्त्र या व्यावसायिक अर्थ शास्त्र, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, उद्यमिता, भूविज्ञान, इतिहास, गृह विज्ञान, नॉलेज ट्रेडिशन -प्रैक्टिस इन इंडिया, लीगल स्ट्डीज, कमर्शियल आर्ट्स, गणित, शारीरिक शिक्षा या एनसीसी, फिजिक्स, राजनीतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, सामाजिक विज्ञान, शिक्षण अभियोज्ञता, कृषि, मास मीडिया या मास कम्यूनिकेशन, एंथ्रोपोलॉजी, फाइन ऑर्ट या विजुअल ऑर्ट( स्कलपचर या पेटिंग) परफार्मिंग ऑर्ट्स (डांस, कथक, भरतनाट्यम, कत्थकली, ओडिसी, ड्रामा, थियेटर, म्यूजिक जनरल, हिंदोस्तानी, संगीत, पर्शियन-नॉन पर्शियन और संस्कृत विषय होंगे।

विज्ञापन

ऐसा होगा परीक्षा का पैटर्न

सीयूईटी के तीन सेक्शन होंगे।  सेक्शन ए यानी हिंदी, अंग्रेजी समेत 13 भारतीय भाषा पर आधारित पेपर होगा। यह सभी छात्रों के लिए अनिवार्य रहेगा। इस सेक्शन में 50 सवाल होंगे, जिसमें से 45 मिनट में 40 का जवाब देना होगा। जबकि सेक्शन 1 बी विदेशी भाषा या फिर साहित्य की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए वैकल्पिक रहेगा। यह उन छात्रों के लिए होगा, जोकि बीए फ्रेंच आदि में स्नातक डिग्री की पढ़ाई करना चाहते होंगे। इसमें फ्रेंच, स्पेनिश, जर्मन, नेपाली, पर्शियन, इटेलियन, अरेबिक, सिंधी, कश्मीरी, कोकंणी, डोगरी, मैथली, मणीपुरी, तिब्तयन, चाइनीज, रशियन, जापानी, बोड़ो भाषा होगी। छात्र इनमें से अपनी मनपसंद चुन सकता है।

वहीं, सेक्शन बी अनिवार्य पेपर होगा। इसमें छात्र को अपने मनपसंद डोमेन में से कम से कम एक और अधिक से अधिक छह डोमेन यानी विषय चुनने होंगे। इस पेपर में छात्रों को हिंदी, अंग्रेजी समेत 13 भारतीय भाषाओं में लिखने का विकल्प मिलेगा। यहां पर 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, इसमें से 45 मिनट में 40 का उत्तर देना होगा। जबकि सेक्शन सी जनरल पेपर होगा। इसमें सामान्य ज्ञान आदि के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 75 सवालों में से 60 का उत्तर देना होगा। इसके लिए छात्र को 60 मिनट का समय मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed