{"_id":"610e53c18ebc3eb5920399a0","slug":"crpf-head-constable-commit-suicide-by-hanging-in-smriti-van-park-mayur-vihar-phase-3-delhi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल ने स्मृति वन पार्क में फंदे से लटकर दी जान, एक महीने से थे डिप्रेशन में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल ने स्मृति वन पार्क में फंदे से लटकर दी जान, एक महीने से थे डिप्रेशन में
Sat, 07 Aug 2021 03:04 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 07 Aug 2021 03:04 PM IST
सार
मृतक के बेटे का कहना है कि हेड कांस्टेबल पिछले एक महीने से डिप्रेशन में थे और उनका ट्रांसफर झारखंड कर दिया गया था। परिवार को किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में शनिवार सुबह सीआरपीएफ के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त शाजी (52) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शाजी सीआरपीएफ में हवलदार (ड्राइवर) के पद पर तैनात था। परिजनों का कहना है कि झारखंड में ट्रांसफर ऑर्डर के बाद से शाजी डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी वजह से शाजी ने मौत को गले लगाया। गाजीपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शाजी अपने परिवार के साथ मयूर विहार फेज-3 में रहते थे। वह सीआरपीएफ में हवलदार के पद पर तैनात थे। फिलहाल उनकी तैनाती सीजीओ कॉम्पलेक्स में थी। शनिवार तड़के वह घर से टहलने की बात कर निकल गए। इस बीच सुबह के समय लोगों ने उनको मयूर विहार के ही स्मृति वन पार्क में पेड़ से लटके देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने औपचारिकताओं के बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन
शाजी के बेटे ने पिता के डिप्रेशन की बात पुलिस को बताई। शाजी के शरीर पर किसी भी तरके चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को उसके शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन