{"_id":"6921a45f12b73dc9cf0e3921","slug":"crowd-arriving-to-shop-and-enjoy-trade-fair-organized-at-bharat-mandapam-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉपिंग और मस्ती: भारत मंडपम बना दिल्ली का नया पिकनिक हॉटस्पॉट, खरीदारी और संस्कृति देखने को उमड़ रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉपिंग और मस्ती: भारत मंडपम बना दिल्ली का नया पिकनिक हॉटस्पॉट, खरीदारी और संस्कृति देखने को उमड़ रही भीड़
Sat, 22 Nov 2025 05:50 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: राहुल तिवारी
Updated Sat, 22 Nov 2025 05:50 PM IST
सार
भारत मंडपम में आयोजित ट्रेड फेयर में सुबह से बड़ी भीड़ पहुंच रही है, जहां लोग धूप का आनंद लेते हुए खरीदारी, मनोरंजन और विभिन्न राज्यों की संस्कृति व पर्यटन की जानकारी एक ही जगह पा रहे हैं।
विज्ञापन
भारत मंडपम में आयोजित ट्रेड फेयर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में लगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला दिल्लीवासियों के लिए पिकनिक स्पॉट बन गया है। ठंड के मौसम में धूप का मजा लेने से लेकर विभिन्न राज्यों की संस्कृति और उत्पादों को देखने तक, यहां आते ही लोगों को एक ही जगह मनोरंजन, खरीदारी और जानकारी का पूरा पैकेज मिल रहा है।
मेले में सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ रही है। सिर्फ युवा ही नहीं, परिवारों के साथ छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सभी अपनी पसंद के स्टॉल पर रुककर खरीदारी और घूमने-फिरने का आनंद ले रहे हैं। स्टेट पवेलियनों में पर्यटन की जानकारी लेने वालों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। कई परिवार अपने अगले छुट्टियों के लिए घूमने के पैकेज और राज्यों के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में पूछताछ करते दिखे।
खानपान के स्टॉल भी लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। मंडपम के खुले मैदान में बैठकर धूप का आनंद लेते हुए लोग अलग-अलग राज्यों के व्यंजनों का स्वाद चख रहे हैं। सर्द मौसम में गरमा-गरम पकवानों की खुशबू मेले की रौनक को और बढ़ा रही है। महिलाएं इस बार खास तौर पर हैंडमेड और घरेलू उत्पादों की ओर आकर्षित हो रही हैं। हस्तशिल्प, ज्वेलरी, फैब्रिक और गृह सज्जा की चीज़ों वाले स्टॉल पर अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। वहीं पुरुष इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, टूल्स और टेक्नोलॉजी से जुड़े स्टॉल पर दिलचस्पी दिखा रहे हैं। युवा वर्ग मेले के अंतरराष्ट्रीय और राज्य पवेलियनों में इतिहास, संस्कृति और पर्यटन की जानकारी जुटाते दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
हर वर्ग के लोगों में मेले को लेकर उत्साह साफ झलक रहा है। भारत मंडपम इस बार सिर्फ एक प्रदर्शनी स्थल नहीं, बल्कि परिवारों के लिए एक दिनभर की पिकनिक का नया ठिकाना बन गया है। ट्रेड फेयर में पहुंचे सुषमा शर्मा ने बताया कि इस बार सिर्फ खरीदारी नहीं, पूरा डे-आउट स्पॉट बन गया है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सब एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं युवा पर्यटक अंकित सिंह ने बताया कि हम हर साल आते हैं, लेकिन इस बार पवेलियनों में पर्यटन की जानकारी काफी बेहतर है। छुट्टियों की प्लानिंग यहीं कर ली।