{"_id":"57dae70c4f1c1b0d47d479dc","slug":"women-councilors-threatened-by-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पार्षद को फोन पर धमकी, निजी न्यूज चैनल का पत्रकार बताकर किया था फोन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पार्षद को फोन पर धमकी, निजी न्यूज चैनल का पत्रकार बताकर किया था फोन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
पटेल नगर इलाके में बलजीत नगर की भाजपा पार्षद श्याम बाला को धमकी मिली है। एक शख्स ने खुद को पत्रकार बताते हुए धमकी दी है। धमकी भरे कॉल और मैसेज मिलने के बाद महिला पार्षद ने पटेल नगर थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि किसी ने खुद को निजी न्यूज चैनल का पत्रकार बताते हुए उन्हें फोन किया था। कथित पत्रकार ने अपने एक रिश्तेदार के यहां पानी की समस्या दूर करने के लिए कहा था। लेकिन पार्षद ने फोन काट दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि उसके बाद आरोपी ने पार्षद के फोन पर कई बार फोन किया और मैसेज कर धमकी दी। श्याम बाला ने इसकी शिकायत पटेल नगर थाना पुलिस से की।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। पूछताछ के बाद ही सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन