फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Vehicle theft gang was running in India while sitting in Dubai

दुबई में बैठकर भारत में चल रहा था वाहन चोरी गिरोह, चार को गिरफ्तार  

Sat, 20 Nov 2021 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 20 Nov 2021 05:14 AM IST
सार

मणिपुर व इंदौर से चोरी की 21 लग्जरी कारें बरामद। स्पेशल स्टाफ ने इस गिरोह के एक कैरियर समेत चार रिसीवरों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Vehicle theft gang was running in India while sitting in Dubai
बरामद गाड़ियां... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पश्चिमी जिले के स्पेशल स्टाफ ने वाहन चोरी करने वाले एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसका सरगना दुबई में बैठा हुआ है। शारिक हुसैन उर्फ सत्ता नाम का सरगना दुबई से भारत में वाहन चोरी गिरोह चला रहा है। स्पेशल स्टाफ ने इस गिरोह के एक कैरियर समेत चार रिसीवरों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


गिरोह के वाहन चोर आमिर, सफर व सिकंदर दिल्ली-एनसआर से लग्जरी कारें चुराकर इन कैरियर व रिसीवरों को देते थे। ये चोरी की कारें मणिपुर व इंदौर में बेचते थे। पुलिस ने इस गिरोह के कब्जे से 21 लग्जरी कारें बरामद की हैं। सभी कारों को मणिपुर व इंदौर से दिल्ली ले आया गया है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया कि सफदरजंग एंक्लेव निवासी मोहम्मद इखलाक ने अपनी फॉरच्यूनर कार चोरी होने की शिकायत तीन अक्तूबर को सफदरजंग एन्क्लेव थाने में दर्ज कराई थी। जांच के लिए ऑपरेशन सेल एसीपी अभिनेंद्र जैन की देखरेख में स्पेशल स्टाफ प्रभारी राकेश शर्मा, एसआई मुकेश शर्मा व अनुज कुमार की विशेष टीम बनाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टीम ने जांच के बाद गांव पंजू सराय, थाना नौघवान सदर जिला अमरोहा यूपी निवासी आबिद (30) को उत्तम नगर से गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह शारिक गिरोह के लिए काम करता है। आमिर, सफर व सिकंदर उसे लग्जरी कार चुराकर देते हैं और वह उन्हें मणिपुर में जॉनसन व विद्या सुंदर के पास पहुंचाता है। गिरोह में मेरठ का मोहम्मद आसिफ उर्फ पाटू शामिल है। आसिफ चोरी की कारों को इंदौर में बेचता है। 

इंस्पेक्टर राकेश शर्मा की टीम ने बरिया पाड़ा चौकी के पास थाना कोतवाली मेरठ निवासी मोहम्मद आसिफ (33) को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह चोरी की कार इंदौर में डीलर सलमान (40) को बेचता है। दूसरी तरफ पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से चोरी की कारों के रिसीवर सगोलसेम जॉनसन सिंह (27) को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने इसकी निशानदेही पर 14 लग्जरी कारें बरामद कीं। आरोपी ने बताया कि वह परिवहन प्राधिकरण में दलालों की मिलीभगत से चोरी के वाहनों को मणिपुर के नए पंजीकरण नंबर पर पंजीकृत करवाता था और इन वाहनों को कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक मार्केट, कार बाजार और व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से विभिन्न खरीदारों को बेचता था।

सलमान गैरेज चलाता था
पुलिस ने मोहम्मद आसिफ की निशानदेही पर मुख्य रिसीवर सलमान को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। सलमान इंदौर में एक गैरेज चलाता था जहां वह नए मॉडल के इंश्योरेंस कंपनी के कुल नुकसान वाहनों को स्क्रैप के रूप में बहुत कम दामों में खरीदता है। फिर कुल नुकसान वाले वाहन के मॉडल, रंग और बनावट के अनुसार वह ऐसे वाहन उपलब्ध कराने के लिए ऑटो लिफ्टर से संपर्क करता है। फिर वह चोरी किए गए वाहन के इंजन नंबर और चेसिस नंबर  को इंजन और कुल नुकसान वाले वाहन के चेसिस नंबर बदलकर बेचता था। इसके कब्जे से चोरी की सात लग्जरी कारें बरामद की गईं। 


शारिक दुबई से चला रहा है गिरोह
आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह पूरे देश में सक्रिय है। संभल, मुरादाबाद, यूपी निवासी शारिक हुसैन कार डीलर है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने वर्ष 2018 में शारिक को गिरफ्तार किया था, जब उस पर 50,000 रुपये का इनाम था। जेल से जमानत पर छूटने के बाद वह देश छोड़कर चला गया है और अब वह दुबई से अपना गैंग चला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed