{"_id":"61a91284cd2f244378214e41","slug":"ten-lakh-rupees-stolen-in-marriage-ceremony-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : विवाह समारोह में मेहमान बनकर आए चोर ने दस लाख रुपये उड़ाए, पुलिस जुटी पड़ताल में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली : विवाह समारोह में मेहमान बनकर आए चोर ने दस लाख रुपये उड़ाए, पुलिस जुटी पड़ताल में
Fri, 03 Dec 2021 12:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:07 AM IST
सार
फोटोग्राफी के दौरान टेबल पर रखा बैग लेकर फरार, बैग में चांदी के गहने भी थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के जरिए आरोपी की पहचान में जुटी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीपुर में एक विवाह समारोह के दौरान मेहमान बनकर आए बदमाश ने लाखों रुपये व गहने पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय वर वधू पक्ष बैग को टेबल पर रखकर फोटो खिंचवा रहे थे। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी और विवाह समारोह के दौरान बन रहे वीडियो को कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
जीटीबी नगर निवासी अनिल गोगनानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका ट्रांसपोर्ट का काम है। 30 नवंबर को अलीपुर स्थित एक बैंक्वेट हॉल उनकी भांजी की शादी थी। जयमाला होने के बाद वर वधू पक्ष के लोग फोटो खिंचवाने लगे। इस दौरान उनकी भाभी पुष्पा ने बैग को टेबल पर रख दिया। कुछ देर बाद वहां से बैग गायब हो गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। जांच के दौरान पुलिस ने अनिल का बयान दर्ज किया। अनिल ने बताया कि बैग में दस लाख रुपये के अलावा चांदी के गहने थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के जरिए फोटोग्राफी के दौरान मंच पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही फुटेज को बारीकी से देखकर अनजान शख्स की पहचान भी की जा रही है।
विज्ञापन