फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Photo was posted with pistol on social media, police arrested

भारी पड़ा टशन : सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ डाली थी फोटो, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Sat, 27 Nov 2021 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 27 Nov 2021 05:43 AM IST
सार

दक्षिण जिला पुलिस ने हथियार सप्लायर समेत चार को किया गिरफ्तार। नौ कारतूस के साथ चार पिस्टल बरामद।

विज्ञापन
Photo was posted with pistol on social media, police arrested
demo - फोटो : istock

विस्तार

दक्षिण दिल्ली में रहने वाले बदमाश को सोशल मीडिया पर टशन मारना भारी पड़ गया। आरोपी ने पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डाल दी। दक्षिण जिले की नारकोटिक्स टीम ने सोशल मीडिया पर डाले गए फोटो से आरोपी व एक अवैध हथियार तस्कर समेत चार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चार पिस्टल, नौ कारतूस, एक स्कूटी व मोटरसाइकिल बरामद की है। 

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी बेनिता मेरी जैकर के अनुसार जिले में बढ़ रही वारदातों को देखते हुए नारकोटिक्स स्क्वायड प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यबीर सिंह की देखरेख में एसआई सिकंदर व राजीव की विशेष टीम बनाई गई। हवलदार सतीश को 18 नवंबर को सूचना मिली थी कि राजू सोलंकी(23) नाम का युवक अवैध हथियार सप्लाई करने में लगा हुआ है। 
विज्ञापन


तभी एसआई सिकंदर को पता लगा कि एक युवक मनीष ने सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ अपनी फोटो डाली हुई है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर बने उसके खातों को खंगालना शुरू किया। इसके बाद पुलिस टीम ने राजपुर खुर्द रोड से स्कूटी पर सवार पवन व अंकित को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किए गए। इन्होंने पूछताछ में खुलासा किया कि अवैध हथियार राजू से लिए थे। राजू को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू से पूछताछ के बाद मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से एक पिस्टल, एक लंबी बैरल गन व चार कारतूस बरामद किए गए। राजू ने बताया कि वह यूपी व राजस्थान से अवैध हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था।  मनीष मूलरूप से इटावा,यूपी का रहने वाला मनीष(19) राजपुर खुर्द, फतेहपुरबेरी में रहता था। अंकित(25) हापुड़ का रहने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed