फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Landlords licensed revolver fired and property dealer dies in delhi

दिल्ली : मकान मालिक की लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली गोली, प्रॉपर्टी डीलर की मौत

Sun, 28 Nov 2021 12:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 28 Nov 2021 12:04 AM IST
सार

मकान मालिक ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर रिवॉल्वर लेकर उसकी जांच पड़ताल कर रहा था कि अचानक गोली चल गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर हत्या का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू की। 

विज्ञापन
Landlords licensed revolver fired and property dealer dies in delhi
demo pic...

विस्तार

कंझावला इलाके में शुक्रवार रात मकान मालिक की लाइसेंसी रिवाल्वर की गोली लगने से एक प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटनास्थल का मुआयना और मकान मालिक से पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को शक है कि साजिश के तहत उसकी हत्या की गई है। जबकि मकान मालिक ने बताया कि दुर्घनावश चली गोली प्रॉपर्टी डीलर को लगी है। पुलिस मामले की छानबीन कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त जोधपुर राजस्थान निवासी राजेश सिसोदिया(30) के रूप में हुई है। वह तीन चार परिचितों के साथ सालासर सुपर मार्केट कंझावला में किराए के मकान में रहता था और प्रॉपर्टी डीलिंग और फाइनेंस का काम करता था। शुक्रवार रात पुलिस को राजेश को गोली लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पहली मंजिल पर राजेश का शव पड़ा था। उसके सीने पर गोली लगी थी। 
विज्ञापन


मौके पर पुलिस को मकान मालिक संजीत सहरावत मिला। जिसने पुलिस को बताया कि वह राजेश के साथ पहली मंजिल पर शराब पी रहा था। राजेश उसकी लाइसेंसी पिस्टल लेकर जांच करने लगा। इसी दौरान गोली चल गई और उसके सीने पर लग गई। छानबीन के दौरान पुलिस को संजीत का बयान संदिग्ध लगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजेश के साथ रहने वाले अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed