फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Drunken youth shot at car rider in delhi

दिल्ली में रोडरेज : नशे में धुत युवक ने कारसवार को मारी गोली, पुलिस में है आरोपी की मां

Fri, 27 Aug 2021 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Aug 2021 05:42 AM IST
सार

  • महिला पुलिसकर्मी के बेटे ने नशे में रोडरेज के दौरान कार सवार युवक को गोली मारी, गिरफ्तार
  • राजधानी के दिल्ली कैंट इलाके में हुई वारदात, कार चालक युवक की हालत नाजुक, नोएडा के अस्पताल में भर्ती
  • आरोपी की मां दिल्ली पुलिस में तैनात, पुलिस ने आरोपी की कार को ओखला की एक वर्कशॉप से किया बरामद

विज्ञापन
Drunken youth shot at car rider in delhi
संदीप भाटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सुब्रतो पार्क इलाके में रोडरेज की घटना में नशे में धुत युवक ने कार सवार युवकों पर गोली चला दी। गोली कार चला रहे युवक के सिर में लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में घायल युवक संदीप भाटी को उसके दोस्तों ने नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। छानबीन के बाद पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी तक पहुंच गई। 

विज्ञापन


उसकी पहचान पुलिस कालोनी, कालकाजी निवासी नितिन (27) के रूप में हुई है। आरोपी की मां दिल्ली में पुलिस में और उसकी तैनाती दक्षिण जिला में है। संदीप को गोली मारने के बाद आरोपी ने कालकाजी में एक टैक्सी को भी टक्कर दी थी। दिल्ली कैंट थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बुधवार तड़के 5.04 बजे एक युवक को दिल्ली के कैंट के सुब्रतो पार्क इलाके में गोली मारने की सूचना मिली। पुलिस की टीम राव तुलाराम मार्ग, वेस्टर्न एयर कमांड गेट के सामने पहुंची तो वहां नोएडा के याकूबपुर निवासी युवक आशू भाटी मिला। उसने बताया कि बुधवार तड़के वह अपने दोस्त संदीप भाटी, गौरव भाटी और विपिन भाटिया के साथ भिवाड़ी के खोली बाबा धाम मंदिर से दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप अपने हुंडई वर्ना कार से सभी को लेकर गया था, वापसी में वह खुद कार चला रहा था। दिल्ली एयरपोर्ट के पास पहुंचने पर पीछे से एक तेज रफ्तार कार आगे निकलने का प्रयास करने लगी। आरोपी बार-बार हॉर्न बजा रहा था। इसी दौरान आरोपी ने अपनी कार की हैड लाइट बंद की और अचानक उसने अपनी पिस्टल से गोली चला दी। गोली कार के शीशे को तोड़ती हुई कार चला रहे संदीप के सिर में जा लगी। किसी तरह उसने कार रोकी। इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गया।

आशू ने बताया कि उसके दोस्त विपिन व गौरव, संदीप को नोएडा सेक्टर-110 के अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। जानकारी जुटाने के बाद एक टीम को नोएडा भेजा गया। पुलिस को घटना स्थल के पास से एक खोखा बरामद हुआ। टीम ने दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर से कालकाजी तक की सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसके बाद कार के मालिक की पहचान हो गई। 


कार दक्षिण जिला में तैनात महिला पुलिसकर्मी अर्चना के नाम पर थी। वारदात के समय उसका बेटा नितिन कार चला रहा था। आरोपी ने घटना वाले दिन ही कालकाजी में एक टैक्सी को टक्कर मार दी थी। इसके बाद उसने कार को मरम्मत के लिए ओखला की वर्कशाप भेज दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार बरामद कर ली है। उससे अवैध पिस्टल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed