फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   drunken youth opened fire in outer Delhi Mundka area son and mother injured

दिल्ली: शादी में चली गोली बेटे और मां को लगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Wed, 01 Dec 2021 08:22 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 01 Dec 2021 08:22 PM IST
सार

आरोपी 2013 में मुंडका में ही हुई हत्या के मामले में जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा था। पुलिस पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
drunken youth opened fire in outer Delhi Mundka area son and mother injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में घुड़चढ़ी के दौरान बज रहे ढोल पर नशे में धुत एक युवक ने उत्साहित होकर गोली चला दी। गोली बरात में ही मौजूद दूल्हे की रिश्तेदार एक महिला व उसके छह साल के बेटे को लगी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन महिला सरोज (24) और इसके बेटे प्रशांत (छह, बदला हुआ नाम) को एसजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनको सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। इसकी पहचान राजीव उर्फ मोनू (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि राजीव 2013 में हुई हत्या के एक मामले में पहले ही उम्र कैद की सजा काट रहा है। कोविड के कारण फिलहाल वह पैरोल पर बाहर चल रहा था। 11 दिसंबर को ही उसे दोबारा जेल में सरेंडर करना था।
विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8.54 बजे मुंडका थाने में शादी समारोह के दौरान मां-बेटे को गोली मारने की सूचना मिली। पुलिस की टीम वहां पहुंची तो घायलों को अस्पताल ले जाया जा चुका था। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि टिकरी कलां गांव के रामायण पन्ना मोहल्ला में ओम प्रकाश नामक शख्स के पुत्र तिलक राज की बरात गांव से पानीपत जाना थी। बरात जाने से पूर्व घुड़चढ़ी का कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बराती घर के पास ही गली में मौजूद मंदिर में मत्था टेकने जा रहे थे। ढोल बज रहा था। घुड़चढ़ी के कार्यक्रम में राजस्थान, गंगा नगर से आई सरोज व उसका बेटा भी मौजूद थे। इस दौरान ढोल की आवाज सुनकर एक मकान में शराब पी रहा राजीव बाहर आकर नाचने लगा। उसने अचानक पिस्टल निकाली और हवा में गोली चला दी। गोली हवा में न चलकर सीधे सरोज की जांघ में आर-पार होते हुए उसके बेटे प्रशांत को जा लगी।


मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग फौरन मां-बेटे को लेकर अस्पताल भागे। इसी बीच आरोपी वहां से फरार हो गया। छानबीन के बाद मुंडका थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास व अवैध हथियार का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। देर रात को ही आरोपी राजीव उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed