{"_id":"60fcb2ac8ebc3e57f6625a84","slug":"delhi-teenager-sold-for-rupees-50-thousand-recovered-from-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की किशोरी एमपी से बरामद, 50 हजार में किया था सौदा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली की किशोरी एमपी से बरामद, 50 हजार में किया था सौदा
Sun, 25 Jul 2021 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 25 Jul 2021 06:09 AM IST
सार
- प्रेम जाल में फंसाकर किशोरी को मध्य प्रदेश के भिंड बेचा
- पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल किया बरामद
- ऑन लाइन क्लास के दौरान किशोरी ने वी-लाइक एप के जरिये आरोपी से की थी दोस्ती
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : Social Media
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने राजधानी के रणहौला इलाके से अगवा हुई किशोरी को मध्य प्रदेश के भिंड से सकुशल बरामद कर लिया है। किशोरी की एक एप के जरिये आरोपी से दोस्ती हुई थी। आरोपी शादी का झांसा देकर किशोरी को मध्य प्रदश ले गया। वहां पीड़िता का शारीरिक शोषण करने के बाद उसे एक अधेड़ को शादी के लिए 50 हजार में भेज दिया। किशोरी को अगवा करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि उसको खरीदने वाला अधेड़ मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान भिंड, मध्य प्रदेश निवासी राजीव गर्ग (25) के रूप में हुई है। पुलिस फरार आरोपी राम मोहन उर्फ गौतम शर्मा की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
अपराध शाखा की पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि 30 मई को रणहौला थाना में 16 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने उसके अगवा होने की आशंका जताई। छानबीन के बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोरी अपनी सहेली के घर जाने की बात कर निकली थी। किशोरी दो मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर रही थी। पुलिस ने उनकी सीडीआर निकलवाई। इस दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध नंबर मिले।
विज्ञापन
उनकी लोकेशन इटावा, ग्वालियर और भिंड की मिली। इसमें भी भिंड के एक नंबर से किशोरी लगातार संपर्क में थी। शक के आधार पर एक टीम को मध्य प्रदेश के भिंड भेजा गया। एसीपी एसके गुलिया व अन्यों की टीम ने 22 जुलाई को शक के आधार पर राजीव गर्ग नामक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने किशोरी को अगवा करने की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि 29 मई को वह दिल्ली गया था। वहां वह शादी का झांसा देकर किशोरी को अपने स्त्रसाथ भिंड ले आया था। यहां किशोरी का शारीरिक शोषण करने के बाद उसे भिंड में ही राम मोहन उर्फ गौतम शर्मा को बेच दिया। पुलिस ने छापेमारी कर राम मोहन की बहन रामा देवी के घर से बरामद कर लिया गया। किशोरी पर राम मोहन से शादी का दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस के छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी राम मोहन फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी राजीव गर्ग व किशोरी को लेकर टीम दिल्ली लौट आई है।
ऐसे किया गया किशोरी को अगवा...
किशोरी के पिता ने उसे ऑन लाइन क्लास करने के लिए मोबाइल दिया हुआ था। क्लास करने के दौरान किशोरी ने %वी-लाइक% एप पर फर्जी नाम से अपनी आईडी बनाई। इसके बाद उसने माही गर्ग नामक लड़की से दोस्ती कर ली। कुछ दिनों बाद किशोरी को पता चला कि माही लड़की नहीं लड़का है तो उसने उसे ब्लॉक कर दिया। इसके बाद आरोपी ने किसी दूसरे नंबर से कॉल कर किशोरी को अपने जाल में फंसा लिया। दोनों फोन पर अक्सर बात करने लगे। 29 मई को आरोपी ने किशोरी को शादी करने का झांसा देकर उससे मिलने की बात की। मधुबन इलाके में दोनों मिले। इसके बाद आरोपी माही गर्ग उर्फ राजीव गर्ग पीड़िता को भिंड मध्य प्रदेश ले गया। वहां उसने किशोरी का शोषण करने के बाद उसे 50 हजार रुपये में बेच दिया।