{"_id":"60fde7028ebc3e58316eed3e","slug":"delhi-news-firing-in-capital-in-local-dispute-with-neighbour","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : पड़ोसी ने झगड़े के दौरान चला दीं गोलियां, 10 साल की मासूम के सिर में लगी, हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली : पड़ोसी ने झगड़े के दौरान चला दीं गोलियां, 10 साल की मासूम के सिर में लगी, हालत नाजुक
Mon, 26 Jul 2021 04:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 26 Jul 2021 04:04 AM IST
सार
- मासूम की हालत नाजुक, कश्मीरी गेट स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती, सोनिया विहार की वारदात
- पुलिस ने हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में किया मामला दर्ज, आरोपी फरार, जांच जारी
विज्ञापन
demo pic...
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में शनिवार रात झगड़े के दौरान एक बदमाश ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले के दौरान बालकनी में खड़ी 10 साल की मासूम बच्ची के सिर में गोली जा लगी। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। परिजन मासूम प्रिया को फौरन कश्मीरी गेट स्थित ट्रामा सेंटर लेकर भागा। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन व उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, ऑर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक राघवेंद्र सिंह और भूपेंद्र सिंह नामक दो भाई परिवार के साथ सोनिया विहार इलाके में रहते हैं। दोनों का अपना-अपना कारोबार है। कुछ समय पूर्व राघवेंद्र का इलाके में रहने वाले बदमाश सचिन से विवाद हुआ था। सचिन सोनिया विहार थाने का बीसी है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। झगड़े के दौरान पुलिस ने शांति भंग करने का मामला दर्ज कर दोनों पक्षों को छोड़ दिया था।
विज्ञापन
आरोप है कि शनिवार रात करीब 9.00 बजे कहासुनी के बाद सचिन अपने कुछ लड़कों के साथ राघवेंद्र के घर के बाहर पहुंच गया। वहां उसने गाली-गलोच करने के बाद गोलियां चलाना शुरू कर दी। घर की पहली मंजिल की बालकनी में खड़ी भूपेंद्र की 10 साल की बेटी प्रिया के सिर पर गोली लग गई। शोर-शराबा होने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। परिजन प्रिया को अस्पताल ले गए। वहां उसका इलाज जारी है। आरोपी सचिन व उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन