{"_id":"617de824e05fee6fcf3c52ea","slug":"delhi-news-firing-for-stoping-to-make-indecent-remarks-on-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बेखौफ हैं अपराधी : महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने से मना करने पर मनचलों ने चलाई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली में बेखौफ हैं अपराधी : महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने से मना करने पर मनचलों ने चलाई गोली
Sun, 31 Oct 2021 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 31 Oct 2021 06:19 AM IST
सार
कुछ युवक गली से गुजरने वाली महिलाओं पर कर रहे थे टिप्पणी, कंडक्टर ने एक युवक को मार दिया था थप्पड।
विज्ञापन
demo pic...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भलस्वा डेयरी इलाके में गली से गुजरने वाली महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने से मना करने पर बदमाशों ने डीटीसी कंडक्टर पर गोली चला दी। बदमाशों ने पीड़ित पर दो गोली चला दी। पीड़ित किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के लोगों के जमा होने पर सभी आरोपी फरार हो गए। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
भलस्वा डेयरी इलाके में रहने वाला गोविंदा(33) डीटीसी बस में बतौर कंडक्टर काम करता है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि 27 अक्तूबर को वह काम खत्म कर घर जा रहा था। गली नंबर तीन के पास से गुजरने के दौरान उसने कुछ युवकों को वहां से गुजरने वाली महिलाओं और लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी करते हुए देखा। यह देखकर गोविंदा ने उन युवकों को डांटा। विरोध करने पर उसने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। युवक उसे देख लेने की धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन
जिस लड़के को थप्पड़ मारा था अगले दिन वह कुछ युवकों के साथ उसके घर पर पहुंच गया और गाली गलौज कर गोविंदा को घर से निकलने की धमकी देने लगा। गोविंदा जैसे ही घर से बाहर निकला, युवकों ने उसपर पिस्टल तान दिया। गोविंदा युवकों को धक्का देकर एक खाली प्लॉट में कूद कर वहां से भागा। हमलावरों ने गोविंदा को निशाना बनाते दो गोली चला दी। गनिमत रही कि गोली गोविंदा को नहीं लगी।
विज्ञापन
गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों को देखकर सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान दो खोखे बरामद किए। पुलिस हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।