{"_id":"6175baee8236a65fd179e148","slug":"delhi-husband-used-to-doubt-the-character-of-wife-after-strangling-her-to-death-he-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पति करता था पत्नी के चरित्र पर शक, गला घोंटकर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली: पति करता था पत्नी के चरित्र पर शक, गला घोंटकर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर की आत्महत्या
Mon, 25 Oct 2021 01:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:28 AM IST
सार
महिला का भाई घर पहुंचा तो घटना की हुई जानकारी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पत्नी के साथ फेरे लेते हुए सात जन्मों का साथ देने का वादा करने वाले एक शख्स ने करवा चौथ से ठीक एक दिन पूर्व अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया। सुबह के समय महिला का भाई घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांककर देखा गया तो अंदर का नजारा देखकर भाई के होश उड़ गए।
विज्ञापन
जी हां यह सनसनीखेज वारदात पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में हुई। मृतक की शिनाख्त सोनी (35) और इसके पति धर्मेंद्र (40) के रूप में हुई। पुलिस को इनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सोनी का शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। वहीं धर्मेंद्र कमरे में पंखे से लटका था। पुलिस ने औपचारिताएं पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए गए। शुरूआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि धर्मेंद्र अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ बी-ब्लॉक, न्यू अशोक नगर में किराए के मकान में रहता था। इसके परिवार में पत्नी सोनी के अलावा तीन बच्चे हैं। करीब 11 साल पहले धर्मेंद्र की सोनी से शादी हुई थी। धर्मेंद्र नोएडा में बिजली का काम करता था। वहीं सोनी नोएडा के ही एक अस्पताल में आया की नौकरी करती थी। एक मकान छोड़कर ही सोनी का मायका है। मकान छोटा होने के कारण सोनी रोजाना बच्चों को सोने के लिए अपने मायके भेज देती थी। सुबह की चाय भी सोनी व उसका पति मां के साथ घर जाकर पीते थे। शुक्रवार रात को बच्चे नानी के पास चले गए।
विज्ञापन
घर पर धर्मेंद्र व सोनी ही मौजूद थे। इस बीच सुबह जब सोनी व धर्मेंद्र चाय पीने नहीं आए तो सोनी का भाई दीपक बहन व जीजा को देखने चला गया। वहां पहुंचने पर घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो दीपक ने कमरे की खिड़की से झांककर देखा। उसके होश उड़ गए। धर्मेंद्र पंखे से लटका था व सोनी बिस्तर पर अचेत लेटी थी। वह भागकर घर पहुंचा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस मौके पहुंची। क्राइम टीम को मौके पर बुला लिया गया। सोनी बिस्तर पर मृत थी। उसके गले पर निशान थे। ऐसा लग रहा था कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस को फिलहाल धर्मेंद्र व सोनी के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। परिजनों पुलिस को जानकारी दी है कि धर्मेंद्र और सोनी का छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता था। माना जा रहा है कि शुक्रवार देर रात को झगड़ा होने के बाद धर्मेंद्र ने पत्नी की हत्या कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।