फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Charas was coming from Nepal, crime branch busted international module 

दिल्ली : नेपाल से आ रही थी चरस, क्राइम ब्रांच ने इंटरनेशनल मॉड्यूल का किया भांडाफोड़..

Fri, 01 Oct 2021 03:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 Oct 2021 03:15 AM IST
सार

एक नेपाली नागरिक गिरफ्तार, 15 किलोग्राम चरस हुई बरामद, पुलिस को आगरा और दिल्ली के दो रिसीवरों की तलाश।

विज्ञापन
Delhi: Charas was coming from Nepal, crime branch busted international module 
demo pic - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ड्रग्स तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय मॉड्यूल का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने नेपाली नागरिक को 15 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नेपाल निवासी नंद लाल माली (19) के रूप में  हुई है। नेपाल में बैठा सरगना सूरज दक्षिण एशियाई देश भारत, बांग्लादेश, म्यांमार व दूसरे देशों में चरस की सप्लाई कर रहा है। 

विज्ञापन


इसी मॉड्यूल के वाहिद अहमद को अपराध शाखा ने 12 किलो चरस के साथ दिल्ली से गिरफ्तार किया था। पुलिस को मामले में आगरा के इंतजार और दिल्ली के धर्मवीर उर्फ पल्ला नामक रिसीवरों की तलाश है। अपराध शाखा की टीम नंदलाल की तीन दिन की रिमांड लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार वर्मा ने बताया कि इंटर-बॉर्डर गैंग्स इंवस्टीगेशन स्क्वायड को सूचना मिली थी कि ड्रग्स का नेपाली-मॉड्यूल एक्टिव है। वह नेपाल से भारत में अलग-अलग किस्म के नशीले पदार्थ लेकर आते हैं। इस दौरान एसीपी गिरीश कौशिक की टीम को खबर मिली कि नेपाली नागरिक नंद लाल माली चरस के साथ दिल्ली आने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद फौरन टीम का गठन कर समालखां टी-प्वाइंट, एनएच-8 द्वारका लिंक रोड के पास से आरोपी को एक बैग के साथ दबोच लिया गया। उसके पास से मिले बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 15 किलो चरस मिली।


आरोपी ने बताया कि चरस लेकर वह नेपाल से आया है। उसके सरगना सूरज ने उसे चरस दिल्ली में इंतजार व धर्मवीर को सौंपना थी। नंद लाल को हर बार चरस लेकर आने के 10 से 15 हजार रुपये मिलते थे। पुलिस नंद लाल से पू्छताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed