{"_id":"60154e618ebc3e543d154eb0","slug":"delhi-businessman-waiting-for-his-friend-looted-by-goons-in-subhash-place-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के आने का इंतजार कर रहे कारोबारी को बदमाशों ने लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दोस्त के आने का इंतजार कर रहे कारोबारी को बदमाशों ने लूटा
Sat, 30 Jan 2021 05:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 30 Jan 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस (सांकेतिक चित्र)
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में कार खराब होने के बाद दोस्त के आने का इंतजार कर रहे एक कारोबारी को बदमाशों ने लूट लिया। ब्रेजा कार सवार बदमाश ने कारोबारी की कार के पास आकर उसे जान से मारने की धमकी दी और नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गये। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अशोक विहार निवासी अंकुश पांडेय का बवाना इलाके में बाइक और कार का कवर बनाने की फैक्टरी है। बृहस्पतिवार को अंकुश गुरुग्राम में रहने वाले अपने दोस्त के घर से अपनी होंडा अमेज कार से घर की ओर आ रहा था। पंजाबी बाग से आजादपुर जाने वाले रास्ते पर उसकी कार खराब हो गयी। उसने अशोक विहार निवासी अपने दोस्त अश्वनी को फोन कर कार लेकर पहुंचने के लिए कहा और अपनी कार में बैठकर उसका इंतजार करने लगा।
विज्ञापन
इसी दौरान एक ब्रेजा कार उसकी कार के पास आकर रूकी। जिसमें दो युवक सवार थे। ड्राइवर साइड में बैठा युवक उसकी कार के शीशा खटखटाया। जैसे ही अंकुश ने शीशा नीचे किया, बदमाश ने जान से मारने की धमकी देकर दरवाजा को जबरदस्ती खोल लिया और फिर हाथ से कीमती घड़ी, पर्स लूटकर आजादपुर की ओर भाग गये।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को अंकुश ने बताया कि पर्स में चार हजार रुपये के अलावा कई एटीएम कार्ड व अन्य कागजात थे। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस फरार बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।