फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Crime in Delhi: Cab driver murdered for refusing to give lift

दिल्ली में अपराध : लिफ्ट देने से मना करने पर कैब चालक की हत्या 

Sat, 09 Oct 2021 05:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Oct 2021 05:10 AM IST
सार

पुलिस ने जांच पड़ताल कर मृतक के एक परिचित को किया गिरफ्तार। पुलिस आरोपी के फरार दोस्त की तलाश में जुटी।

विज्ञापन
Crime in Delhi: Cab driver murdered for refusing to give lift
विपिन कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत नगर इलाके में ओला कैब में लिफ्ट देने से मना करने पर चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में मृतक के एक परिचित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस चालक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी के फरार दोस्त की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त विपिन कुमार(30) के रूप में हुई। वह सपरिवार सी ब्लॉक जहांगीरपुरी में रहता था और कैब चलाता था। 

वह शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस को संगम पार्क के पास एक कैब चालक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। चालक के जांघ में चाकू घोपा गया था और वह लहूलुहान हालत में पड़ा था। पुलिस ने घायल चालक को दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उसके मोबाइल से परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। अत्यधिक खून निकल जाने की वजह से विपिन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर घटनास्थल पर छानबीन शुरू की। पुलिस को स्थानीय लोगों से पता चला कि चालक का दो युवकों से झगड़ा हुआ था और उसमें से एक ने उसे चाकू मार दिया। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला और जहांगीरपुरी निवासी तपन की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि विपिन उसका जानकार था। वह सब साथ ही स्मैक का सेवन करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में वह अपने दोस्त के साथ था और विपिन से लिफ्ट मांगी थी। उसके मना करने पर उनके बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान उसने विपिन के जांघ पर चाकू मारकर फरार हो गया। विपिन वहां काफी देर तक पड़ा हुआ था। जिससे उसके शरीर से काफी खून निकल गया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी के फरार साथी की तलाश कर रही है। 

नशे के लिए पैसे नहीं देने पर चाकू से हमला 

मानसरोवर पार्क इलाके में नशे के लिए पैसे नहीं देने पर दो भाईयों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। किसी तरह से जान बचाकर युवक फ्लाईओवर पर बैठ गया। युवक को लहूलुहान अवस्था में देखकर राहगीर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बयान पर आरोपी भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। 

घायल युवक की पहचान नीरज वर्मा के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ नत्थू कॉलोनी में रहता है और दिहाड़ी मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार को वह नत्थू कॉलोनी रेलवे क्रॉसिंग के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान मॉडल नाम के युवक ने उसे रोका। मॉडल के साथ उसका भाई भी था। दोनों भाई नशा करते हैं। 
मॉडल ने नीरज से नशा करने के लिए पैसे मांगे। नीरज के इंकार करने पर दोनों उसके साथ मारपीट करने लगे। वह उनसे बचकर भागने की कोशिश की।

किन दोनों भाईयों ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने नीरज ने पीठ, गर्दन सहित कई जगहों पर चाकू घोप दिया। पीड़ित घायल होने के बावजूद उनके चंगुल से खुद को छुड़ाया और भागकर फ्लाईओवर पर आकर बैठ गया। किसी राहगीर ने उसे देखकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed