{"_id":"617c759119a00d01956d9a2a","slug":"atm-looted-in-delhi-by-taking-guard-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"चितरंजन पार्क में चोर: गार्ड को बंधक बनाकर एटीएम लूटा, उड़ा लिए 18.45 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चितरंजन पार्क में चोर: गार्ड को बंधक बनाकर एटीएम लूटा, उड़ा लिए 18.45 लाख
Sat, 30 Oct 2021 03:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 30 Oct 2021 03:58 AM IST
सार
बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम के नीचे पैसे वाले कैबिन को काटकर वारदात की। बदमाशों के जाने के बाद गार्ड ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पॉश चितरंजन पार्क इलाके में कार से आए बदमाशों ने हथियारों के बल पर गार्ड को बंधक बनाया और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एटीएम से 18.45 लाख रुपये लूटकर ले गए। बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम के नीचे पैसे वाले कैबिन को काटकर वारदात की। बदमाशों के जाने के बाद गार्ड ने सूचना पुलिस को दी। सीआर पार्क पुलिस वारदात के 24 घंटे बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी बेनिता मेरी जैकर के अनुसार, 29 अक्तूबर की सुबह 6 बजे मस्जिद मोठ स्थित मार्केट में मौजूद एसबीआई का एटीएम लुटने की सूचना मिली। पुलिस टीम पहुंची तो मौके पर एटीएम बूथ का गार्ड मिला। उसने पुलिस को बताया कि सुबह तीन-चार बदमाश कार में आए और उसे पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया।
विज्ञापन
पिटाई करने के बाद बदमाशों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए। बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम काटा और रुपयों से भरी ट्रे लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने वारदात से पहले सीसीटीवी कैमरों को मोड़ दिया था। बदमाशों के फरार होने के बाद सुरक्षाकर्मी ने लोगों की मदद से पुलिस व बैंक अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम के नीचे पैसे वाले कैबिन को काटकर वारदात की। बदमाशों के जाने के बाद गार्ड ने सूचना पुलिस को दी।