फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   महिला डॉक्टर ने कैब चालक पर बैग उड़ाने का लगाया आरोप

महिला डॉक्टर ने कैब चालक पर बैग उड़ाने का लगाया आरोप

Thu, 27 Dec 2018 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
महिला डॉक्टर ने कैब चालक पर बैग उड़ाने का लगाया आरोप
आरोप : महिला डॉक्टर का कैब चालक ने उड़ाया बैग
विज्ञापन

नई दिल्ली। महिला डॉक्टर ने कैब चालक पर बैग उड़ाने का आरोप लगाया है। बैग में लाखों के जेवरात, नकदी, लैपटॉप व अन्य सामान थे। महिला डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

डॉक्टर अन्नया अवस्थी दक्षिण जिले में स्थित कॉमनवेल्थ विलेज में रहती हैं। उन्होंने बुधवार को आईजीआई थाने में शिकायत दी। इसमें बताया कि 24 दिसंबर की देर रात दोस्त के साथ वह गो एयर की फ्लाइट से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उतरीं। दोस्त के ही मोबाइल ऐप से कालकाजी जाने के लिए एक कैब बुक किया। हरियाणा नंबर की कैब वहां पहुंची, जिसके चालक का नाम आरिफ था। पीड़िता ने चालक को कैब में रखने के लिए दो बड़ा और एक छोटा बैग दिया। मंजिल पर पहुंचने के बाद चालक ने दो बड़े बैग उतारकर उन्हें दे दिया। छोटा बैग कार में ही रह गया। बाद में पीड़िता ने चालक के मोबाइल पर कॉल किया तो उसने फोन नहीं उठाया। अगले दिन दूसरे नंबर से कॉल करने पर फोन रिसीव हुआ। चालक ने बताया कि उसका नाम आरिफ नहीं, अशफाक है। कार के मालिक का नाम आरिफ है। बैग के बारे में पूछे जाने पर चालक ने उसे लौटाने से मना कर दिया और फोन को बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed