फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ढालान से उतरते हुए कलस्टर बस ने दर्जन भर से अधिक वाहनों का रौंदा

ढालान से उतरते हुए कलस्टर बस ने दर्जन भर से अधिक वाहनों का रौंदा

Thu, 25 Apr 2019 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
ढालान से उतरते हुए कलस्टर बस ने दर्जन भर से अधिक वाहनों का रौंदा
क्लस्टर बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 11 घायल
विज्ञापन

देशबंधु गुप्ता रोड इलाके के न्यू रोहतक रोड पर ढलान पर हुआ हादसा

पांच कारों, कई बाइक, बैलगाड़ी, स्कूटी और एक टैंपो को टक्कर मारी
चालक फरार, डिवाइडर की रेलिंग तोड़कर फुटपाथ पर चढ़ गई बस

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में बुधवार शाम क्लस्टर बस ने एक के बाद एक कई वाहनों को रौंद डाला। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। देशबंधु गुप्ता रोड इलाके के न्यू रोहतक रोड पर हुए इस हादसे में बस ने पांच कारों, कई बाइक, बैलगाड़ी, स्कूटी के अलावा एक टैंपो को जोरदार टक्कर मारी। बस डिवाइडर की रेलिंग तोड़कर फुटपाथ पर चढ़ गई।
पुलिस के मुताबिक, हादसे में कुल 11 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। राहगीरों ने घायलों को निजी वाहनों, पीसीआर वैन और एंबुलेंस की मदद से अस्पतालों में पहुंचवाया। घायलों में चार की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं हादसे के बाद चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस ने बस व बाकी वाहन कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, हादसा बुधवार शाम करीब 5.50 बजे ब्रह्माकुमारी चौक, न्यू रोहतक रोड के पास हुआ। आनंद विहार से नांगलोई जाने वाली नारंगी रंग की क्लस्टर बस ईदगाह की ओर से ढलान पर नीचे उतर रही थी। अचानक चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। ढलान के ठीक नीचे ट्रैफिक सिग्नल है। बस ने पहले ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी कई कारों व बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद चौक से गुजर रहे कई वाहनों को रौंद डाला। आगे जाकर किसी तरह बस रुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस रुकते ही ब्रह्माकुमारी चौक पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 11 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। सड़क पर मौजूद लोग घायलों की मदद के लिए भागे। लोगों ने घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया। देर रात तक पुलिस घायलों के नाम व पते लेने का प्रयास कर रही थी।


पांच लोगों की मौत से किया इनकार
हालांकि हादसे के बाद मीडिया में खबर चल पड़ी कि दुर्घटना में पांच लोगों की जान चली गई है। जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंधावा में हादसे में किसी की भी मौत से इंकार किया है। उनका कहना है कि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल जरूर हुए हैं, लेकिन उनकी मौत नहीं हुई है।



लोग में रोष, बोले-अक्सर होते हैं हादसे
हादसे के बाद लोगों में खासा रोष देखा गया। लोगों का कहना था कि ईदगाह सेे अचानक काफी नीची ढलान है। पहले वहां से बसें नहीं आती थीं, लेकिन पिछले कुछ साल से बस ढलान से आती हैं। ढलान से नीचे उतरते ही अचानक चौक पर ट्रैफिक सिग्नल है, जिसकी वजह से अक्सर यहां पर हादसे होते ही रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस को इसका हल निकालना चाहिए।




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed