फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   पुलिसकर्मी बनकर महिला समेत दो लोगों से ठगी...

पुलिसकर्मी बनकर महिला समेत दो लोगों से ठगी...

Sun, 31 Mar 2019 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी बनकर महिला समेत दो लोगों से ठगी...
पुलिसकर्मी बन महिला समेत दो लोगों से ठगी
विज्ञापन

- आनंद विहार में लूट का डर दिखा बदमाशों ने महिला के गहने ठगे
- पुलिस की वर्दी पहने बदमाश ने युवक के पर्स से उड़ाए 10 हजार रुपये
- दोनों शिकायत पर आनंद विहार थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला, छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के आनंद विहार इलाके में अलग-अलग दो घटनाओं में बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर महिला समेत दो लोगों से ठगी कर ली। पहली वारदात में बदमाशों ने महिला को लुटने का डर दिखाकर पहने हुए जेवरात ठग लिए। वहीं, एक अन्य मामले में युवक की तलाशी लेने के बहाने बदमाश ने उसके पर्स में रखे 10 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने दोनों शिकायतों पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता रजनी सूद परिवार के साथ मौसम विहार में रहती हैं। शुक्रवार दोपहर 1 बजे वह आनंद विहार के एक अस्पताल में जांच के लिए गई थीं। घर वापस आने के लिए एक ई-रिक्शा में सवार हो गई। थोड़ा आगे बढ़ते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका ई-रिक्शा रुकवा लिया। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और महिला से कहा कि आप इतने गहने पहनकर घूम रही हैं, रात के समय गहनों के लिए एक महिला की हत्या हो गई। रजनी इससे डर गई। बदमाशों ने रजनी के गहने उतरवाकर एक कागज में बांधकर उन्हें थमा दिए। घर पहुंचने पर कागज को चेक किया तो उसमें नकली कंगन व चेन थी।
विज्ञापन

दूसरे मामले में, पीड़ित दीपांशु परिवार के साथ गगन विहार, प्रीत विहार में रहता है। शुक्रवार को वह दोस्त पार्थ तलवार के साथ आनंद विहार के ऋषभ विहार गया था। दोनों दुकान पर आइसक्रीम खाने लगे। पुलिस वर्दी पहने एक बदमाश वहां पहुंचा। उसने दोनों से वहां खड़े होने का कारण पूछा और उनकी तलाशी लेनी शुरू कर दी। दीपांशु का पर्स देखने के बहाने आरोपी ने 10 हजार रुपये उड़ा लिए। आरोपी के जाने के बाद दीपांशु ने पर्स चेक किया तो उसे ठगी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed