फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   लूट के बाद कारोबारी की सुआ घोंपकर हत्या, तीन गिरफ्तार

लूट के बाद कारोबारी की सुआ घोंपकर हत्या, तीन गिरफ्तार

Thu, 14 Feb 2019 04:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 04:42 AM IST
विज्ञापन
लूट के बाद कारोबारी की सुआ घोंपकर हत्या, तीन गिरफ्तार
लूट के बाद बुजुर्ग की सुआ घोंपकर हत्या, तीन धरे
विज्ञापन

कश्मीरी गेट इलाके में वारदात, लूटी गई रकम में से 67.30 लाख बरामद
- कर्ज की रकम वापस मांगने पर कारोबारी से रंजिश रखता था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में 67 लाख से ज्यादा रुपये लूटने के बाद बुजुर्ग सुरेंद्र सरीन उर्फ कुक्कु (65) की सुआ घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या की गुत्थी को 24 घंटे में सुलझाकर मुख्य आरोपी राजीव अग्रवाल (49), इश्तियाक अली (64) और नवीन कुमार मिगलानी (45) को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटी गई रकम 67.30 लाख रुपये, वारदात में इस्तेमाल सुआ और बुजुर्ग का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। राजीव ने पूछताछ में बताया कि बुजुर्ग ने कर्जा न लौटाने पर उसकी खुलआम बेइज्जती की थी। इसका बदला लेने और लूटपाट के लिए उसने दोनों साथियों के साथ वारदात की। सुरेंद्र 2010 बेच के एक आईपीएस अधिकारी के ससुर बताए जा रहे हैं।
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि मंगलवार शाम बाड़ा बाजार, कश्मीरी गेट में बुजुर्ग का शव दफ्तर में पड़े होने की सूचना मिली थी। परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र सरीन पत्नी और अन्य परिजनों संग सिविल लाइंस इलाके में रहते थे। उनका कश्मीरी गेट इलाके में कार्डबोर्ड का कारोबार है। वह कई बार दफ्तर में भी सो जाते थे। वह ब्याज पर रुपये भी देते थे। पुलिस को सुरेंद्र का मोबाइल और कैश का बैग गायब मिले। पुलिस ने मोबाइल की सीडीआर निकाली तो आखिरी कॉल राजीव अग्रवाल की थी। पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। कुछ देर गुमराह करने की कोशिश के बाद उसने हत्या की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन

राजीव ने बताया कि उसने सुरेंद्र से कुछ कर्ज लिया हुआ था। वह उसकी किस्त हर माह 27 तारीख को देता था। जनवरी में वह रुपये नहीं दे पाया तो सुरेंद्र ने उसकी बीच बाजार खूब बेइज्जती की थी। इससे खफा होकर उसने सुरेंद्र की हत्या की योजना बनाई। इश्तियाक और नवीन को योजना में शामिल कर लिया और सुरेंद्र की सुआ घोंपकर हत्या के बाद दफ्तर के बाहर से ताला लगा दिया। रुपये लूटकर वे फरार हो गए। परिजन सुरेंद्र की तलाश में आए तो उन्हें बाहर ताला मिला। बाद में ताला तोड़कर देखा तो सुरेंद्र का शव मिला। पुलिस ने नवीन व इश्तियाक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 64 वर्षीय इश्तियाक डीयू के दयाल सिंह कॉलेज से ग्रेजुएट है और कश्मीरी गेट में एक कारोबारी के यहां अकाउंटेंट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed