फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   कमला मार्केट इलाके में सड़क पार कर रहे मासूम को मिनी टेंपो ने उड़ाया

कमला मार्केट इलाके में सड़क पार कर रहे मासूम को मिनी टेंपो ने उड़ाया

Mon, 01 Apr 2019 04:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 04:46 AM IST
विज्ञापन
कमला मार्केट इलाके में सड़क पार कर रहे मासूम को मिनी टेंपो ने उड़ाया
सड़क पार कर रहे मासूम को टेंपो ने कुचला, मौत
विज्ञापन

या
गेंद लाने को सड़क पार कर रहे बच्चे को टेंपो ने कुचला, मौत
-क्रिकेट खेलने के दौरान गेंद सड़क के दूसरी ओर चली गई
-परिवार का आरोप शराब के नशे में था आरोपी, चालक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गेंद को लाने के लिए रोड पार कर रहे सात साल के मासूम को मिनी टेंपो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मासूम करीब 10 फीट उछला और जमीन पर गिर गया। भीड़ को देखकर चालक हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा और खुद ही मासूम मोहम्मद तालिब (7) को स्कूटी चालक की मदद से एलएनजेपी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टेंपो कब्जे में लेकर चालक ओमप्रकाश (30) को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार शाम की है। परिवार का आरोप है कि हादसे के समय टेंपो चालक ने शराब पी हुई थी। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मासूम का शव परिवार को सौंप दिया।

पुलिस के मुताबिक तालिब परिवार के साथ ख्वाजा मीर दर्द कॉलोनी, शकूर की डंडी, मिंटो रोड इलाके में रहता था। तालिब का पिता परिवार से अलग रहता है। मां रहीसा छोटा-मोटा काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। तालिब सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र था। शनिवार शाम को वह कुछ बच्चों के साथ सड़क के किनारे क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान गेंद सड़क के दूसरी ओर चली गई। तालिब जाकिर हुसैन कॉलेज के सामने सड़क पार कर गेंद उठाने जाने लगा। डिवाइडर पर पहुंचने के बाद जैसे ही वह दूसरी ओर जाने लगा तभी अचानक दूसरी ओर से आ रहे टेंपो ने तालिब को टक्कर मार दी। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसे के समय चालक ने शराब पी हुई थी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed