Hindi News
›
Delhi
›
खर्चा नही देने पर महिला के पेट में घोंपा चाकू, महिला की हालत गंभीर
{"_id":"5c9b86b5bdec2213f01be57a","slug":"41553696437-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खर्चा नही देने पर महिला के पेट में घोंपा चाकू, महिला की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खर्चा नही देने पर महिला के पेट में घोंपा चाकू, महिला की हालत गंभीर
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खर्चा देने से मना किया तो महिला पर चाकू से वार
विज्ञापन
नई दिल्ली। द्वारका जिले के उत्तम नगर इलाके में बातचीत और खर्चा देने से मना करने पर एक शख्स ने महिला के पेट में चाकू से वार कर दिया। महिला चिल्लाई तो वहां से गुजर रहे पुलिस कर्मियों ने आरोपी को रंगे हाथों चाकू समेत दबोच लिया। गंभीर हालत में पीड़िता ललिता (38) को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी कुद्दूस अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ललिता परिवार के साथ उत्तम नगर इलाके में रहती है। मंगलवार रात को वह अपनी ड्यूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान उत्तम नगर टर्मिनल के पास उसे कुद्दूस अंसारी नामक शख्स मिला। आरोपी ललिता को रोककर बातचीत और खर्चा न देने के लिए धमकाने लगा। पीड़िता ने कहा कि उसके पास अब उसे देने के लिए रुपये नहीं है, उसके खर्चे बढ़ गए हैं। इसी बात पर आरोपी ने चाकू से वार कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ललिता से रुपये क्यों लेता था। ललिता ने बताया कि वह आरोपी को पिछले करीब दो सालों से जानती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।