फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   प्रॉपर्टी विवाद में युवक की हत्या करने वाला एक बदमाश गिरफ्तार

प्रॉपर्टी विवाद में युवक की हत्या करने वाला एक बदमाश गिरफ्तार

Fri, 28 Dec 2018 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी विवाद में युवक की हत्या करने वाला एक बदमाश गिरफ्तार
झज्जर के लिए उपयोगी -
विज्ञापन

प्रॉपर्टी विवाद में युवक की हत्या करने वाला एक बदमाश गिरफ्तार
- मुख्य साजिशकर्ता समेत तीन अन्य की तलाश जारी
- पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से पिस्टल और प्रॉपर्टी के कागजात बरामद किये
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नजफगढ़ थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये बदमाश की पहचान सतीश कुमार उर्फ शक्ति दादा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल, दो कारतूस और मृतक के प्रॉपर्टी के कागजात बरामद किए गए हैं। मरने वाले युवक की पहचान प्रवीण राठौर उर्फ कालू बंजारा के रूप में हुई थी। वह ओल्ड रोशनपुरा इलाके में भाईयों के साथ रहता था।
जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि 12 दिसंबर को नंगली सकरावती औद्योगिक इलाके में एक कार में युवक का शव मिला। उसे पांच से छह गोली मारी गयी थी। युवक की पहचान प्रवीण के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच के दौरान उसके परिजनों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि उसका कुछ लोगों से प्रॉपर्टी के लिए विवाद चल रहा है। जिसमें से कुछ लोग वर्ष 2008 में हत्या के एक मामले में जेल गये थे। पुलिस ने उन आरोपियों के घर पर दबिश दी, जहां से वे गायब मिले।
विज्ञापन

27 दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली कि प्रवीण की हत्या में शामिल एक बदमाश अपने सहयोगियों से मिलने खेरा रोड पर आने वाला है। पुलिस ने वहां घेराबंदी कर सतीश को गिरफ्तार कर लिया। कुछ देर तक पुलिस ने उसके सहयोगियों के आने का इंतजार किया, जब कोई नहीं आया तो पुलिस सतीश को लेकर थाने आ गई। सतीश ने प्रवीण की हत्या में शामिल होने की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि उसके एक सहयोगी ने कहा था कि उसके साथ एक-दो हत्या की वारदात में शामिल होनेे पर वह उसे बहादुरगढ़ का दादा बना देगा। उसने बताया कि वह मूलत: झज्जर, हरियाणा का रहने वाला है। आपराधिक किस्म के लोगों के साथ उसकी दोस्ती है। उसके एक दोस्त के साथ प्रवीण का प्रॉपर्टी के लिए विवाद चल रहा था। पुलिस वारदात में शामिल मुख्य आरोपी समेत अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed