फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   चाचा नेहरू अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में लगी आग...

चाचा नेहरू अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में लगी आग...

Fri, 17 May 2019 01:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
चाचा नेहरू अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में लगी आग...
चाचा नेहरू अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में लगी आग
विज्ञापन

नई दिल्ली। गीता कालोनी स्थित चाचा नेहरू अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में बृहस्पतिवार शाम आग लग गई। पहली मंजिल पर धुआं फैलने के कारण चारों ओर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में मरीजों को दूसरी मंजिलों के वार्डों में शिफ्ट किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की पांच गाड़ियां पहुंचीं। करीब आधा घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्वाइन फ्लू वार्ड में कुछ बैड और सामान जला है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वार्ड में बने बिजली के बोर्ड में स्पार्किंग के कारण आग लगी।

पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 6.45 बजे दमकल विभाग और पुलिस को सूचना मिली कि गीता कालोनी स्थित चाचा नेहरू अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में आग लगी है। स्वाइन फ्लू वार्ड अस्पताल की पहली मंजिल पर था। हादसे के समय वार्ड में कई मरीज थे। इधर, आग लगते ही पहली मंजिल पर धुआं भर गया। मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया। आग से पूरे अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा। दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब 7.15 बजे आग को पूरी तरह बुझा लिया। मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वार्ड के अंदर बिजली के बोर्ड से निकली चिंगारी से कुछ सामान में आग लगी थी, जिसके बाद एक बैड उसकी चपेट में आया और बाद में आग फैल गई। शुरूआत में अस्पताल प्रशासन ने खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। गीता कालोनी थाना पुलिस सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed