{"_id":"5c216ae7bdec2256a770546e","slug":"21545693927-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेटिंग ऐप के जरिये दोस्ती कर युवती के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेटिंग ऐप के जरिये दोस्ती कर युवती के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर युवती संग दुष्कर्म
- वायुसेना के हवलदार पर आरोप, एक साल तक देता रहा शादी का झांसा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अमर कालोनी इलाके में 26 वर्षीय एक युवती ने वायुसेना के हवलदार पर डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।पुलिस ने वायु सेना के अधिकारियों को हवलदार के खिलाफ मामला दर्ज होने की सूचना दे दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रहे हैं।
पीड़िता परिवार के साथ बुराड़ी इलाके में रहती है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। पिछले साल उसकी मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए वायु सेना के हवलदार से हुई। दोनों अक्सर मिलने लगे। आरोप है कि हवलदार ने पीड़िता से शादी का वादा कर अमर कॉलोनी के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता का भरोसा जीतने के लिए अपनी बहन से उसकी मुलाकात करवाई। इसके बाद यह सिलसिला लगातार चलता रहा। आरोपी एक वर्ष तक जल्द शादी करने की बात कर वारदात को अंजाम देता रहा।
इस बीच युवती की बातचीत आरोपी की मां से हुई तो उसे पता चला कि उन्होंने आरोपी की सगाई कहीं और कर दी है। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो मां ने उसे बताया कि वह उनकी जाति की नहीं है। इसलिए उसकी उनके बेटे से शादी नही हो सकती। पीड़िता ने आरोपी से जब इस बारे में बातचीत की तो वह उसे नजरअंदाज करने लगा।