{"_id":"5c1eabc6bdec22570a41fd3b","slug":"21545513926-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑन लाइन दोस्ती का झांसा देकर लूटने वाले गैंग के तीन बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑन लाइन दोस्ती का झांसा देकर लूटने वाले गैंग के तीन बदमाश दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के भिवानी के लिए भी
दोस्ती के जाल में फंसाकर लूटने वाले तीन धरे
लेडी डॉन सोनू पंजाबन गैंग के लिए करते थे काम, लड़कियों से बात करा फांसते थे शिकार
- दो आरोपी सोनू की सगी बुआ के बेटे, गवाहों को भी धमका रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ऑनलाइन पोर्टल के जरिये लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर लूटने वाले तीन बदमाशों दिल्ली निवासी विजय भाटिया उर्फ रणविजय भाटिया उर्फ गोल्डी (31), संजय उर्फ शान उर्फ विजय (28) और भिवानी, हरियाणा निवासी रोहित तंवर (26) को पुलिस ने दबोचा है। तीनों जिस्मफरोशी के लिए कुख्यात लेडी डॉन सोनू पंजाबन गैंग के बदमाश हैं। इनमें दो आरोपी सोनू की बुआ के लड़के हैं। इनके पास से दो पिस्टल, चार कारतूस, एक चाकू और एक स्कॉर्पियो कार बरामद की गई है। ये मकोका समेत कई मामलों में जेल में बंद सोनू पंजाबन के खिलाफ गवाही देने वाले लोगों को भी धमका रहे थे।
दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि स्पेशल स्टाफ ने एक सूचना के बाद तीनों आरोपियों को नेहरू प्लेस के पास से दबोचा। पूछताछ में पता चला कि विजय व संजय सोनू की सगी बुआ के लड़के हैं। सोनू के पति आकाश के कहने पर वह गवाहों को धमका रहे थे। सोनू पंजाबन के जेल जाने के बाद वह गैंग की कमान संभाल रहे थे। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने फ्रेंडशिप वाले ऑनलाइन पोर्टल पर अपने फोन नंबर रजिस्टर करा रखे हैं। इनके नंबरों से कोई संपर्क करता तो ये लड़कियों से बातचीत करा मिलने के बहाने बुला लेते थे। बाद में सौदेबाजी कर पीड़ितों को लड़कियों के साथ कार में छोड़ देते थे। इससे पूर्व ही वे तय हुए रुपये ले लेते थे। इधर, कार में मौजूद लड़कियां उन्हें फंसाने की धमकी देकर कार से उतर जाती थीं। कोई जबरदस्ती की कोशिश करता तो वे उसे हथियार दिखाकर धमका देते थे। पुलिस के मुताबिक, विजय के खिलाफ दो और संजय के खिलाफ 15 मामले दर्ज हैं।