फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   महिला शराब तस्कर ने महिला हवलदार को दांत काटकर हुई फरार

महिला शराब तस्कर ने महिला हवलदार को दांत काटकर हुई फरार

Fri, 22 Mar 2019 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
महिला शराब तस्कर ने महिला हवलदार को दांत काटकर हुई फरार
महिला शराब तस्कर ने महिला हवलदार को दांतों से काटा
विज्ञापन

-पीछा कर पुलिस ने दबोचा, अवैध शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका नार्थ इलाके में पुलिस छापामारी के दौरान एक महिला शराब तस्कर ने महिला हवलदार को दांतों से काट लिया और लात मारकर वहां से भागने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने तुरंत हरकत में आकर आरोपी महिला का पीछा कर उसे दबोच लिया और भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है। पुलिस आरोपी महिला के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि भरत विहार जेजे कॉलोनी में एक महिला अवैध शराब बेच रही है और झगड़ा कर रही है। सूचना मिलते ही महिला हवलदार अनिता, महिला सिपाही पूनम, बीट अफसर हवलदार जीतेंद्र और सिपाही रंजीत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने एक महिला को चारपाई पर बैठा हुआ देखा, जिसकी पहचान सुषमा के रूप में हुई। चारपाई के नीचे एक सफेद रंग का कट्टा पड़ा था। हवलदार अनिता और सिपाही पूनम कट्टा के बारे में पूछताछ की और कट्टा को चारपाई के नीचे से निकालने लगी। सुषमा अचानक फुर्ती में आकर अनिता के दाहिने हाथ में दांत से काट लिया और उसके पेट पर लात मारकर वहां से भागने लगी। महिला हवलदार और सिपाही ने उसका पीछा कर दबोच लिया। उधर हवलदार जीतेंद्र ने कट्टा निकालकर उसकी जांच की। कट्टा में शराब के 42 पौवे मिले। पुलिस हवलदार अनिता को इलाज के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले गई, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed