फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   व्हाट्सऐप पर युवक से दोस्ती घर बुलाकर कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

व्हाट्सऐप पर युवक से दोस्ती घर बुलाकर कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Jan 2019 04:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 04:50 AM IST
विज्ञापन
व्हाट्सऐप पर युवक से दोस्ती घर बुलाकर कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार
व्हाट्स ऐप पर दोस्ती
विज्ञापन

कर युवक से कुकर्म
घर बुलाकर पिलाई शराब, नशा होने पर वारदात
- करीब एक साल से आरोपी कर रहा था चैट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। व्हाट्स ऐप पर दोस्ती कर एक युवक ने दूसरे को अपने घर जीटीबी एन्क्लेव बुलाया। वहां आरोपी ने उसे शराब पिलाई और नशा होने पर 26 वर्षीय युवक के साथ अश्लील हरकतें कर कुकर्म कर डाला। होश आने पर युवक वहां से निकला और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी शैलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

जीटीबी एन्क्लेव थाना पुलिस के मुताबिक, पीड़ित परिवार के साथ दक्षिणपुरी अंबेडकर नगर में रहता है। उसका इवेंट्स का काम है। करीब एक साल पूर्व उसकी मुलाकात शैलेंद्र से हुई थी। दोनों की दोस्ती व्हाट्स ऐप पर पक्की हुई। शैलेंद्र अक्सर उससे चैटिंग करने लगा। आरोप है कि मंगलवार को शैलेंद्र ने फोन कर युवक को अपने घर मौजमस्ती के लिए बुलाया। घर पहुंचने पर शैलेंद्र ने युवक को शराब पिलाई। उसे बुरी तरह नशा हो गया। इसका फायदा उठाकर शैलेंद्र ने उससे कुकर्म कर दिया। होश में आने पर वह शैलेंद्र के घर से बाहर निकला और पीसीआर को सूचना दी। पुलिस ने युवक का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर शैलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed