फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   हर्ष फायरिंग में वीडियोग्राफर को लगी गोली, घायल

हर्ष फायरिंग में वीडियोग्राफर को लगी गोली, घायल

Thu, 27 Dec 2018 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में वीडियोग्राफर को लगी गोली, घायल
बारात चढ़त के दौरान वीडियोग्राफर को लगी गोली
विज्ञापन

- जीटीबी अस्प्ताल में भर्ती, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भजनपुरा इलाके में बारात चढ़त के दौरान हुई फायरिंग में एक शख्स ने दुनाली बंदूक से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। एक गोली वहां वीडियो बना रहे खेमचंद उर्फ सोनू (22) के पैर में जा लगी। घायल खेमचंद को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भजनपुरा पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक खेमचंद परिवार के साथ करावल नगर में रहता है। वह शादी व अन्य पार्टी में वीडियो बनाने का काम करता है। मंगलवार को यमुना विहार के एमटीएनएल ग्राउंड में एक शादी समारोह के दौरान वह अपने सहयोगी रवि के साथ वीडियो बना रहा था। आरोप है कि दूल्हे पक्ष की ओर से एक शख्स गोली चला रहा था। अचानक एक गोली खेमचंद के पैर में आ लगी। गोली लगते ही वहां अफरातफरी मच गई। आरोपी अपनी बंदूक के साथ वहां से फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed