फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   कुते को कार से कुचलने का विरोध करने पर कार सवार युवकों ने शख्स को बुरी तरह पीटा

कुते को कार से कुचलने का विरोध करने पर कार सवार युवकों ने शख्स को बुरी तरह पीटा

Wed, 24 Apr 2019 10:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
कुते को कार से कुचलने का विरोध करने पर कार सवार युवकों ने शख्स को बुरी तरह पीटा
कुत्ते को कार से कुचलने का विरोध किया तो पीटा
विज्ञापन

-रणहौला इलाके की घटना, कार सवार तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रणहौला इलाके में कार से कुत्ते को कुचलने का विरोध करने पर कार सवार तीन युवकों ने स्थानीय निवासी को जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि आरोपी युवकों ने पीड़ित के घर में घुसकर भी पिटाई की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित अभिषेक शर्मा चंचल पार्क इलाके में रहते हैं। सोमवार रात करीब 10:30 बजे वह अपनी मां को मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के लिए नांगलोई फाटक पर छोड़ने गए थे। इसके बाद जब वह घर लौटे तो तभी उन्होंने एक कुत्ते की चिल्लाने की आवाज सुनी। इसके बाद वह अपनी कार से बाहर आए तो उन्होंने देखा कि गली के एक कुत्ते पर किसी ने कार चढ़ा दी है।

इसके बाद उन्होंने कार चालक के पास जाकर कार ठीक से चलाने की नसीहत दी तो कार में सवार तीनों युवकों ने कार से बाहर निकलकर उनकी जमकर पिटाई कर डाली। इस बीच स्थानीय महिलाओं ने पीड़ित को आरोपियों से छुड़ाया, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी आरोपियों ने पीड़ित के घर में जबरन घुसकर फिर से मारपीट की और आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। इस घटना के चलते पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed