Hindi News
›
Delhi
›
जान से मारने की धमकी देकर बदमाशों ने स्विफ्ट कार लूटी
{"_id":"5c9a2726bdec2213ee5d45b8","slug":"191553606438-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान से मारने की धमकी देकर बदमाशों ने स्विफ्ट कार लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जान से मारने की धमकी देकर बदमाशों ने स्विफ्ट कार लूटी
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार और मोबाइल फोन लूट कर बदमाश फरार
विज्ञापन
नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर 23 इलाके में कार सवार बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर चार युवकों से कार और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार गुड्डू कुमार (28) सपरिवार पोचनपुर गांव में रहता है और निजी कंपनी में काम करता है। 24 मार्च की रात गुड्डू अपने तीन दोस्तों अमित, अखिलेश और दिनेश के साथ कार से लालकिला घुमने आया था, जहां से देर रात चारों दोस्त घर लौट रहे थे। रात करीब एक बजे सभी द्वारका सेक्टर 23 के सीएनजी पंप के पास पहुंचे। तभी एक कार ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। कार से तीन बदमाश उतरे। सभी के हाथ में पिस्टल था। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर गुड्डू व उसके दोस्तों को कार से नीचे उतरने के लिए कहा। नीचे उतरने के बाद बदमाशों ने सभी युवकों से मोबाइल फोन लूट लिए। उसके बाद गुड्डू से कार की चाबी छीन ली और बामनोली गांव की ओर फरार हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।