फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ज्वैलर के कर्मचारी से डेढ किलो जेवरात लूटने का मास्टर माइंड गिरफ्तार

ज्वैलर के कर्मचारी से डेढ किलो जेवरात लूटने का मास्टर माइंड गिरफ्तार

Fri, 17 May 2019 01:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
ज्वैलर के कर्मचारी से डेढ किलो जेवरात लूटने का मास्टर माइंड गिरफ्तार
कर्ज चुकाने को ज्वेलर के कर्मचारी से लूट की रची साजिश
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली रेलवे पुलिस ने चलती ट्रेन में सिवान के ज्वैलर के कर्मचारी को चाकू मारकर करोड़ों के जेवरात की डकैती के मामले के मास्टरमाइंड व उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है।
रेलवे पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सिवान के एक ज्वैलर के यहां काम करने वाला लाल बाबू 9 मई को जेवरात लेने के लिए चांदनी चौक के कूचा महाजनी आया था। यहां से डेढ़ किलो आभूषण लेने के बाद वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए सदर बाजार से लोकल ट्रेन में चढ़ा। नई दिल्ली से उसे बिहार की ट्रेन पकड़नी थी। सदर बाजार रेलवे स्टेशन से ट्रेन के चलते ही चार-पांच बदमाशों ने लाल बाबू पर चाकू से हमला जेवर लूट लिए।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। पुलिस को शक था कि जहां से जेवरात लिए गए उसी दुकान से बदमाशों को जानकारी दी गई। पुलिस ने दुकान के कर्मचारियों से पूछताछ की और उनके मोबाइल डाटा खंगाला। कर्मचारी मुकेश शर्मा पर शक हुआ तो पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने बताया कि घटना का मास्टर माइंड दिनेश है, जो फिलहाल शादी में गया बिहार गया है। पुलिस टीम ने गया पहुंचकर दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। दिनेश ने बताया कि उसको कारोबार में 10 लाख का घाटा हो गया था। वह चांदनी चाौक के एक दुकान में काम करता है। नुकसान की भरपाई के लिए उसने डकैती की साजिश रची। दिनेश को पता था कि बिहार केे कुछ ज्वैलर के कर्मचारी आभूषण लेकर जाते हैं। मुकेश ने उसे जानकारी दी। इसके एवज में उसे पांच लाख रुपये देने की बात कही। घटना वाले दिन से पहले मुकेश, दिनेश और उसका एक सहयोगी संतोष ने घटना की रूपरेखा तैयार की। संतोष और उसके सहयोगियों ने वारदात को अंजाम दिया। अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed