फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   बीच सड़क पर रेत डाला नाबालिग प्रेमिका का गला

बीच सड़क पर रेत डाला नाबालिग प्रेमिका का गला

Tue, 02 Apr 2019 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
बीच सड़क पर रेत डाला नाबालिग प्रेमिका का गला
बीच सड़क पर रेत डाला
विज्ञापन

नाबालिग प्रेमिका का गला
शक की वजह से फर्श बाजार इलाके के वेस्ट कांति नगर में वारदात
- 17 वर्षीय किशोरी जीटीबी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के फर्श बाजार इलाके में एक युवक ने घुमाने के बहाने ले जाकर बीच सड़क पर अपनी नाबालिग प्रेमिका का गला रेत दिया और फरार हो गया। शक की वजह से उसने यह वारदात की। खून से लथपथ 17 वर्षीय किशोरी काफी देर सड़क पर पड़ी रही। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। इस बीच, कांति नगर में ही रहने वाली किशोरी की बहन भी वहां आ गई। किशोरी को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके बयान पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर आरोपी शेषनाथ की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, किशोरी प्रेम नगर लोनी में माता-पिता व अन्य परिजनों के साथ रहती है। इसकी बड़ी बहन फर्श बाजार इलाके के कांति नगर में रहती है। करीब तीन साल से किशोरी की शेषनाथ से दोस्ती थी। वह अक्सर बाइक पर उसके साथ घूमने जाती थी। रविवार शाम भी वह शेषनाथ के साथ घूमने निकली थी। शेषनाथ किशोरी को कांति नगर चर्च कब्रिस्तान के पास ले आया। यहां सड़क पर ही वह किशोरी से झगड़ा करने लगा। वह आरोप लगा रहा था कि उसकी किसी अन्य युवक से भी दोस्ती है और वह उसके साथ भी घूमने जाती है। किशोरी के मना करने पर वह उसे सबक सिखाने की बात करने लगा। बातचीत के दौरान ही शेषनाथ ने जेब से धारदार हथियार निकाला और किशोरी का गला रेत दिया। वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। शेषनाथ बाइक लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। इस बीच पहुंची किशोरी की बहन उसे पुलिस की मदद से जीटीबी अस्पताल ले गई। वहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के बाद सोमवार को हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed