{"_id":"5c9d5f37bdec22147760fc7d","slug":"171553817399-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस का हवलदार ही महिला केसाथ कर रहा था छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली पुलिस का हवलदार ही महिला केसाथ कर रहा था छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को आपत्तिजनक मैसेज भेजने वाला हवलदार धरा
पीड़िता का पीछा भी करता था, जमानत मिली
पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की लाइसेंसिंग ब्रांच में तैनात 55 वर्षीय एक हवलदार ने वर्दी पर दाग लगा दिया। हवलदार 26 वर्षीय एक महिला का पीछा करता था और उसे आपत्तिजनक मैसेज भेजता था। दक्षिण-पश्चिम जिले की सागरपुर थाना पुलिस ने हवलदार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जमानत मिल गई।
दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हवलदार राजकुमार दिल्ली पुलिस की लाइसेंसिंग ब्रांच में तैनात है। कुछ समय पहले उसकी पहचान सेक्टर-1, द्वारका में रहने वाली पीड़ित महिला से हुई थी। महिला के पिता और आरोपी हवलदार के पिता की आपस में जान-पहचान थी। वहीं, बहादुरगढ़ में हुडा के तहत पीड़ित महिला के परिवार व आरोपी दोनों का मकान निकला था। यहां भी इनकी जान-पहचान हो गई थी। यहां आरोपी ने महिला का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद वह महिला को आपत्तिजनक मैसेज भेजने लगा। महिला ने सागरपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आरोपी अगस्त, 2018 से आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा था। कई बार आरोपी उसका पीछा भी करता था। सागरपुर पुलिस ने जांच के बाद बुधवार को हवलदार राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया।