फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   युवती को अगवा कर हत्या करने वाले दो गिरफ्तार

युवती को अगवा कर हत्या करने वाले दो गिरफ्तार

Fri, 25 Jan 2019 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
युवती को अगवा कर हत्या करने वाले दो गिरफ्तार
झज्जर और गुरुग्राम के ध्यानार्थ
विज्ञापन


युवती को अगवा कर हत्या करने वाले दो गिरफ्तार

युवती के फरार दोस्त की तलाश, किया था दुष्कर्म का प्रयास
झज्जर में मिला था शव, गुरुग्राम की कंपनी में काम करती थी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस ने 17 जनवरी को एक युवती को अगवा कर उसकी हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस युवती के फरार दोस्त व मुख्य साजिशकर्ता की तलाश कर रही है। आरोपी युवती को घर पहुंचाने का बहाना कर सुनसान जगह ले गया और दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती की हत्या कर दी और शव झज्जर में एक कुएं में फेंक दिया। गायब युवती के परिजनों ने कापसहेड़ा थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी, जबकि शव मिलने के बाद झज्जर की सदर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों को जय विहार गंदा नाला के पास से गिरफ्तार किया।
जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान नजफगढ़ निवासी नवीन (26) और नीरज नारा (31) के रूप में हुई है। नवीन पानी सप्लाई का काम करता है, वहीं नीरज टैक्सी चालक है। इनके कब्जे से पुलिस ने दो चाकू, वारदात में इस्तेमाल वैन और बाइक बरामद की है। पुलिस वारदात के मुख्य साजिशकर्ता व युवती के दोस्त विधान की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 27 साल की युवती बाबा हरिदास नगर में रहती थी। वह गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में काम करती थी। 17 जनवरी की शाम वह कार्यालय से घर नहीं पहुंची थी। परिवार वालों ने कापसहेड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। शिकायत में परिवार वालों ने बताया कि बेटी ने फोन कर बताया था कि वह कापसहेड़ा आ गई है और जल्द घर पहुंच जाएगी, लेकिन वह घर नहीं पहुंची। अगले दिन झज्जर के सदर इलाके में युवती का शव नग्न अवस्था में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed