फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   गोली मारने की धमकी देकर कारोबारी को किया अगवा, कार लूटी

गोली मारने की धमकी देकर कारोबारी को किया अगवा, कार लूटी

Thu, 27 Dec 2018 11:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
गोली मारने की धमकी देकर कारोबारी को किया अगवा, कार लूटी
कारोबारी को अगवा कर कार लूटी
विज्ञापन

- आधे घंटे घुमाने के बाद चलती कार से फेंककर हुए फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बेगमपुर इलाके में बदमाशों ने एक कारोबारी को अगवा कर होंडा डब्ल्यूआरवी कार लूट ली। करीब आधे घंटे तक कारोबारी को कार में घुमाने के बाद बदमाश उसे चलती कार से धक्का देकर फरार हो गए। बदमाशों ने कार में कारोबारी से 25 हजार नकदी समेत क्रेडिट और डेबिट कार्ड छीन लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच फरार बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार अश्वनी शर्मा सपरिवार नवीन विहार बेगमपुर इलाके में रहते हैं। उसका सीसीटीवी कैमरे और इंटरनेट का कारोबार है। गत 25 दिसंबर को उसके पास रोहिणी सेक्टर-23 स्थित एक होटल से इंटरनेट की समस्या को लेकर शिकायत मिली। शाम को काम खत्म करने के बाद वह सेक्टर-23 के मेन रोड पर होंडा डब्ल्यूआरवी कार में खाना खाने लगा। ड्राइविंग सीट की खिड़की खुली हुई थी।
विज्ञापन

इसी दौरान एक युवक ने कनपटी पर पिस्टल लगाकर उसे काबू में कर लिया। दो युवक दरवाजा खोलकर कार की पिछली सीट पर बैठ गए। पिस्टल लगाने वाला युवक और पीछे बैठे दोनों युवकों ने उसे खींचकर पिछली सीट पर बिठा लिया। रास्ते में बदमाशों ने उससे 25 हजार रुपये, चार क्रेडिट व डेबिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस छीन लिए। जबकि उससे फोन लेकर उसे बाहर फेंक दिया। आधे घंटे तक घुमाने के बाद बदमाश उसे रोहिणी सेक्टर 27-28 रोड पर फेंककर फरार हो गए। पीड़ित का लैपटॉप भी कार में ही था। बदमाश कार को लेकर बवाना की ओर भाग गये। पीड़ित ने बताया कि कार चलाने वाले युवक को बदमाश नीका कहकर पुकार रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed