फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   फेसबुक पर दोस्ती कर महिला से ठगे पांच लाख रुपये

फेसबुक पर दोस्ती कर महिला से ठगे पांच लाख रुपये

Sun, 05 May 2019 06:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 06:02 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती कर महिला से ठगे पांच लाख रुपये
फेसबुक पर दोस्ती कर महिला से पांच लाख रुपये ठगे
विज्ञापन


खुद को ब्रिटिश एयरवेज में बताया पायलट, तोहफे भेजने का दिया झांसा
कस्टम और टैक्स ड्यूटी भरने के नाम पर खाते में रुपये ट्रांसफर कराए

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वसंतकुंज नॉर्थ इलाके में शख्स ने फेसबुक के जरिये महिला से दोस्ती की। महंगे तोहफे भेजने की बात कहकर कस्टम व टैक्स की रकम अदा करने का झांसा देकर पांच लाख ट्रांसफर करा लिए। आरोपी ने फेसबुक पर खुद को पायलट बताया हुआ था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

वसंतकुंज इलाके में सपना (38) (बदला हुआ नाम) के फेसबुक पर बीते 22 मार्च को चार्ल्स नामक शख्स ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। सपना ने उसकी दोस्ती को कबूल कर लिया। दोनों चैटिंग करने लगे। फिर व्हाट्सऐप नंबर लेकर दोनों अक्सर बातचीत करने लगे। 18 मार्च से शुरू हुई बातचीत प्यार में बदल गई। आरोपी ने बताया वह उसके लिए कुछ तोहफे भेज रहा है। 5 अप्रैल को पीड़िता के व्हाट्सऐप नंबर एक महिला ने मेसेज भेज खुद को कोरियर कंपनी की कर्मचारी बताया। उससे शुरूआत में कस्टम के नाम पर 25 हजार और टैक्स के नाम पर 75 हजार रुपये मांगे। पीड़िता ने चार्ल्स से बातचीत कर उसे रुपये दे दिए। धीरे-धीरे आरोपियों ने सपना से पांच लाख रुपये एेंठ लिए। इसके बाद सात लाख रुपये की और मांग की तो पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ। शिकायत मिलने पर पुलिस फेसबुक अकाउंट और व्हाट्सऐप नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed