{"_id":"5cc6439bbdec22072841f384","slug":"161556497307-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक विवाद में ढाई साल के भतीजे को किया अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पारिवारिक विवाद में ढाई साल के भतीजे को किया अगवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिवारिक विवाद में ढाई साल के भतीजे को किया अगवा
भाई और भाभी पर गांव में रहने का बना रहा था दबाव, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में ढाई साल के बच्चे को अगवा करने के आरोप में पुलिस ने उसके चाचा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पारिवारिक विवाद की वजह से वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस बच्चे को सकुशल बरामद कर आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।
मूलत: चित्रकुट की रहने वाली अनिशा पति कुलदीप और ढाई साल के बेटे साहिल के साथ मीरा बाग में रहती है। उसका पति इलाके में गाड़ी साफ करने का काम करता है। 23 अप्रैल को अनिशा ने पश्चिम विहार ईस्ट थाना में दर्ज करवाई। उसने बताया कि पिछले चार माह से उसके पति और देवर संजय के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। संजय भाई और भाभी पर गांव में रहने का दबाव बना रहा था। 23 अप्रैल को संजय चेहरे पर रुमाल बांधकर अनिशा के घर आया। उस समय उसका पति काम पर गया हुआ था। अनिशा के पहचान जाने के बाद संजय ने रुमाल निकालकर अनिशा से गांव चलने की जिद्द करने लगा। उसको समझाकर अनिशा पानी लेने के लिए कमरे में गई। इसी दौरान संजय वहां खेल रहे बच्चे को उठाकर चला गया। पुलिस ने जांच के दौरान संजय और साहिल का फोटो लेकर व्हाट्सएप ग्रुप में डाला। 27 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी को पंजाबी बाग इलाके में देखा गया है। पुलिस ने इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे में बच्चे को बरामद कर लिया।