फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   पत्नी के चरित्र पर शक होने पर चार साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या

पत्नी के चरित्र पर शक होने पर चार साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या

Fri, 17 May 2019 01:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
पत्नी के चरित्र पर शक होने पर चार साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या
पत्नी के चरित्र पर शक होने पर मासूम बेटी को मार डाला
विज्ञापन

नई दिल्ली। निहाल विहार इलाके में पिता ने अपनी चार साल की बेटी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। इस बात को लेकर पति-पत्नी में अकसर झगड़ा होता था। आरोपी की पहचान मलकीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक बेटी हत्या के बाद वह आत्महत्या करना चाहता था।
बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि उदय विहार इलाके में रहने वाले एक शख्स ने अपनी चार साल की बेटी की हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां मकान में कोई नहीं मिला। जांच में पता चला कि आरोपी मलकीत सिंह पत्नी सिमरन कौर और चार साल की बेटी कीरत के साथ वहां किराये पर रहता था। उसके परिजन तिलक नगर में रहते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तिलक नगर स्थित मलकीत के परिजनों के घर पर पहुंची। जहां पुलिस को मलकीत, उसकी पत्नी और बेटी मिली। बेटी अचेत अवस्था में थी। उसके गले पर निशान था। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मलकीत को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। मलकीत ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इस बात को लेकर दंपती में अकसर झगड़ा होता था। दोनों ने बेटी को उसके दादा-दादी के घर छोड़ने का फैसला कर लिया था। 14 मई की देर रात उनके बीच झगड़ा हुआ। सिमरन के सोने के बाद मलकीत ने बेटी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। सुबह सोकर उठने पर सिमरन ने अपनी बेटी को अचेत अवस्था में फर्श पर पड़ा देखा और पास ही मलकीत भी बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिमरन के जोर-जोर से चिल्लाने पर पड़ोसी आ गए। लोगों ने कीरत को अचेत अवस्था में देखकर पुलिस को जानकारी दे दी। उधर सिमरन अपनी बेटी को लेकर ससुराल पहुंच गई। मलकीत भी उसके पीछे-पीछे वहां पहुंच गया। जांच में पता चला कि मलकीत नशे का आदी है और कोई काम नहीं करता है। सिमरन ही घर का खर्च चलाती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया है कि बेटी की हत्या के बाद वह खुदकुशी करना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed